Lucknow : सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा 18-19 अप्रैल को, OMR स्कैनिंग का नया पायलट प्रयोग

अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा इस सुरक्षित डाटा का प्रयोग मूल उत्तर पत्रक (ओएमआर) से आवश्यकता पड़ने पर मिलान किया जायेगा। आयोग द्वारा यह प्रयोग परीक्षण के रूप में किया जा रहा है। इस प्र

By INA News Desk
Apr 17, 2026 - 22:52
34 Views
Lucknow : सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा 18-19 अप्रैल को, OMR स्कैनिंग का नया पायलट प्रयोग
Lucknow : सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा 18-19 अप्रैल को, OMR स्कैनिंग का नया पायलट प्रयोग

  • परीक्षा के तुरंत बाद OMR स्कैनिंग से पारदर्शिता बढ़ाने को आयोग का अभिनव कदम
  • प्रयागराज के 5 केंद्रों पर पायलट प्रोजेक्ट, पुनर्परीक्षा में लागू होगी नई स्कैनिंग व्यवस्था

प्रयागराज/ लखनऊ। विज्ञापन संख्या 51 सहायक आचार्य की पुनर्परीक्षा 18 व 19 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 06 मण्डल मुख्यालय पर आयोजित की जा रही है। आयोग द्वारा अभिनव प्रयोग के क्रम में पारदर्शिता के दृष्टिगत पायलट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत प्रयागराज मण्डल मुख्यालय के 5 परीक्षा केन्द्रों 1 मेरी वानामेकर गर्ल्स इण्टरमीडिएट कॉलेज, प्रयागराज, 2- सेवा समिति विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, रामबाग, प्रयागराज, 3- कर्नलगंज इण्टर कॉलेज टैगोर टाउन, प्रयागराज 4- अग्रसेन इण्टर कॉलेज, लूकरगंज, प्रयागराज, 5-प्रयाग महिला विद्यापीठ इण्टर कॉलेज, सिविल लाइंस, प्रयागराज पर प्रति पाली परीक्षा सम्पन्न होने के तत्काल बाद परीक्षार्थियों द्वारा प्रयुक्त उत्तर पत्रक (ओएमआर) की उनके परीक्षा कक्षों में कक्ष अन्तरीक्षक एवं अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ही स्कैनिंग की प्रक्रिया की जायेगी। स्कैनिंग के उपरान्त स्कैन डाटा तत्काल सुरक्षित कर लिया जायेगा।

अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा इस सुरक्षित डाटा का प्रयोग मूल उत्तर पत्रक (ओएमआर) से आवश्यकता पड़ने पर मिलान किया जायेगा। आयोग द्वारा यह प्रयोग परीक्षण के रूप में किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के सफल होने के पश्चात इसे आयोग द्वारा आयोजित होने वाली आगामी सभी परीक्षाओं में लागू किया जायेगा। अभ्यर्थियों को सुनिश्चित किया जाता है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है तथा परीक्षा परिणामों में शुचिता, पारदर्शिता एवं अभ्यर्थियों के हितों को सर्वोपरि बनाये रखने के लिए किया जा रहा है।

Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow