Lucknow : भारत पर्व 2025 में उत्तर प्रदेश की उन्नत संस्कृति और समग्र विकास की झलक दिखेगी- जयवीर सिंह

भारत पर्व 2025 में उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक दल अपनी सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन करेगा और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को कला तथा लोक जीवन के माध्यम से साका

Nov 11, 2025 - 00:03
 0  34
Lucknow : भारत पर्व 2025 में उत्तर प्रदेश की उन्नत संस्कृति और समग्र विकास की झलक दिखेगी- जयवीर सिंह
Lucknow : भारत पर्व 2025 में उत्तर प्रदेश की उन्नत संस्कृति और समग्र विकास की झलक दिखेगी- जयवीर सिंह

लखनऊ से संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से चुने कलाकारों और कर्मचारियों का दल दो बसों में सवार होकर भारत पर्व में भाग लेने और उत्तर प्रदेश की उन्नत संस्कृति तथा समग्र विकास का भव्य प्रदर्शन करने के लिए केवडिया, गुजरात रवाना हुआ। इस मौके पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सांस्कृतिक दलों को शुभकामनाएं देकर विदा किया। केवडिया जाने से पहले कलाकारों ने कहा कि वे भारत पर्व में उत्तर प्रदेश की लोक परंपरा, लोक संगीत और नृत्य की गरिमा को पूरे देश के सामने पेश करने को उत्साहित हैं। इसके लिए वे मुख्यमंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और संस्कृति विभाग की पहल के लिए धन्यवाद देते हैं।

भारत पर्व 2025 में उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक दल अपनी सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन करेगा और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को कला तथा लोक जीवन के माध्यम से साकार करेगा। मुख्यमंत्री और मंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश अपने लोक जीवन की सुगंध, परंपरा की गहराई और संस्कृति की ऊंचाई से भारत पर्व 2025 को रोशन करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री की दृष्टि है कि उत्तर प्रदेश की लोक कला, परंपराएं, संगीत और नृत्य केवल प्रदेश तक सीमित न रहें, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाएं।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत पर्व 2025 में उत्तर प्रदेश की भागीदारी राज्य की सांस्कृतिक विविधता, लोक जीवन और कलात्मक गौरव को राष्ट्रीय मंच पर दिखाने का मौका है। उन्नत संस्कृति ही समग्र विकास का आधार है और यह पहल एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत बनाएगी। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने संस्कृति के क्षेत्र में जो प्रगति की है, वह अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा है। उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक दल प्रदेश की विविध परंपराओं, लोक, जनजातीय और शास्त्रीय कलाओं का अद्भुत संगम पेश करेगा। दल में विभिन्न क्षेत्रों से आए बेहतरीन कलाकार शामिल हैं, जो अपनी क्षेत्र की खास कला और परंपरा को भारत पर्व के मंच पर दिखाएंगे। यह दल ब्रज, अवध, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और जनजातीय क्षेत्रों की सांस्कृतिक झलक एक मंच पर लाकर विविधता में एकता का मजबूत संदेश देगा। नृत्य, संगीत और लोक वाद्य की लयबद्ध प्रस्तुतियों से यह दल उत्तर प्रदेश की आत्मा को भारत पर्व के दर्शकों के सामने जीवंत करेगा।

Also Click : Delhi Blast : दिल्ली के लाल किले के पास कार में भयंकर विस्फोट, 14 साल बाद दहला दिल्ली, आठ की मौत, कई घायल; अमित शाह एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow