Lucknow : जनता दर्शन के दौरान उमड़ा जनसैलाब, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं समस्याएं
जनसुनवाई के दौरान उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का हरसंभव समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मानजनक, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्र
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका तुरंत, प्रभावी और न्यायपूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में फरियादियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से ठंडे पानी, शरबत और मिठाई का विशेष इंतज़ाम किया गया था। उप मुख्यमंत्री ने खुद लोगों के बीच पहुंचकर एक-एक फरियादी से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को संवेदनशीलता से समझा।
इस दौरान जमीन और राजस्व विवाद, इलाज के लिए मदद, पेंशन, मकान, सड़क, बिजली, पानी, पुलिस और रोजगार से जुड़े कई मामले सामने आए। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता दर्शन सिर्फ शिकायतें सुनने का मंच नहीं है, बल्कि यह सरकार और जनता के बीच भरोसे का एक मजबूत जरिया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर शिकायत का तय समय में और बेहतर तरीके से समाधान होना चाहिए।
काम में लापरवाही या ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने को कहा। जमीन पर अवैध कब्जे और दबंगई की शिकायतों पर उन्होंने जिलाधिकारियों को पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम भेजकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान लखीमपुर से रामकली, प्रतापगढ़ से अभिषेक कुमार, हाथरस से सन्तोष कुमार, मेरठ से अरूण कुमार, प्रयागराज से शमला भारतीय और सीतापुर से गीतादेवी ने जमीन विवाद के मामले सामने रखे। अमौसी के मनीष सिंह ने सड़क बनवाने, प्रतापगढ़ की सोनी ने मकान दिलाने, लखनऊ के राजाराम मौर्य ने जमीन की हदबंदी कराने, मथुरा के जुगेन्द्र ने बेटी के इलाज और बलिया की केशिया ने विधवा पेंशन दिलाने की मांग की।
इन सभी मामलों पर उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत और नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कई अधिकारियों से फोन पर बात करके भी समस्याओं के जल्द निस्तारण की बात कही। उन्होंने दोहराया कि जनता का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है और हर पात्र व्यक्ति को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई
What's Your Reaction?




