Hardoi: लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने की विभागीय योजनाओं व विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में  विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति

Dec 11, 2025 - 15:20
Dec 11, 2025 - 15:22
 0  26
Hardoi: लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने की विभागीय योजनाओं व विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश। 
लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने की विभागीय योजनाओं व विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश। 

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में  विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की उपस्थित में आहूत की गयी। बैठक में आयुक्त ने कहा जनपद में हो रहे विकास एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए सम्बन्घित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास व निर्माण कार्यो को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण समय पर पूरा करायें और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग एवं पुल-पुलियों के निर्माण तथा विद्युत उपकेन्द्रों की स्थापना हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित करें तथा मा0 सांसद एवं विधायकों द्वारा क्षेत्र में कराये जाने वाले कार्यो को गुण्वत्ता परक करायें और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करायें। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वालों को लाभान्वित करायें। धान खरीद की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये नियमित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा केन्द्रों पर किसानों को छाया, पेयजल आदि की व्यवस्था कराने के साथ किसानों का धान प्राथमिकता पर क्रय किया जाये। उन्होने पूर्व में मा0 मंत्री जी द्वारा बैठक में दिये गये निर्देशों पर किये कार्य प्रगति की जानकारी ली। 

समीक्षा बैठक में विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली सप्लाई सुनिश्चित कराने के साथ ही शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराये और अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में शिविर लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करायें। आयुक्त ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन में लक्ष्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिये तथा आम के निर्यात को बढ़ावा देने और किसानों के क्लस्टर बनाने का सुझाव दिया और एफपीओ के माध्यम से किसानों को संगठित कर बेहतर मार्केटिंग, पैकेजिंग व सप्लाई की जानकारी देने पर बल दिया। बैठक में आयुक्त ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा दी जाये व नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बच्चों मीनू के अनुसार पोषाहार दिया जाये और विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होने गौशालाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि गौशालाओं में पेयजन व्यवस्था एवं पशुओं को भूसा के साथ हरा चारा अवश्य दिया जाये और ठंढ से बचाव हेतु गौशालाओं में तिरपाल की व्यवस्था करायें। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कराये और कचरा प्रबन्धन की उचित व्यवस्था करायें।

कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने डीडी कृषि को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि व पीएम कुसुम योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचायें और खाद की कालाबाजारी एवं नकली खाद उत्पादों पर कड़ी कार्यवाही करें। बैठक में आयुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के सत्यापन पर चर्चा की तथा सीएमओ को निर्देश दिये कि आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वालों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनवायें और स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों के प्रति अच्छा व्यवहार किया जाये। बैठक में आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कुपोषित बच्चों को पोषणयुक्त आहार देने और पशुपालकों को दुग्ध विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा दिव्यांगजनों का सत्यापन कर उन्हें पेंशन व योजनाओं से जोड़ने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भावनाथ पाण्डे, जिला विकास अधिकारी, पीडी, अधिशासी अभियंता विद्युत, पीडब्लूडी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित जिलास्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Also Read- गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में दोषी भगोड़े लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से दबोचे गए, इस दिन लाए जाएंगे भारत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।