Lucknow : सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड में जुटेंगे पर्यावरण प्रेमी, प्रकृति से रूबरू होंगे बच्चे, वेटलैंड-डे के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम कराएगा लखनऊ विकास प्राधिकरण

वेट लैंड में पर्यटकों की सहूलियत के लिए बर्ड वॉचिंग हाईड, वॉच टावर व व्यूइंग डेक निर्मित किये गये हैं, जहां से प्राकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। उपाध्यक्ष ने ब

Feb 2, 2026 - 22:44
30 Views
Lucknow : सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड में जुटेंगे पर्यावरण प्रेमी, प्रकृति से रूबरू होंगे बच्चे, वेटलैंड-डे के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम कराएगा लखनऊ विकास प्राधिकरण
Lucknow : सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड में जुटेंगे पर्यावरण प्रेमी, प्रकृति से रूबरू होंगे बच्चे, वेटलैंड-डे के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम कराएगा लखनऊ विकास प्राधिकरण

बर्ड वॉचिंग, स्वच्छता अभियान, क्विज कॉन्टेस्ट, पेन्टिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी 

लखनऊ विकास प्राधिकरण वेटलैंड-डे के उपलक्ष्य में सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड में जागरूकता कार्यक्रम कराएगा। 03 फरवरी, 2026 को आयोजित होेने वाले इस कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों का जमावड़ा लगेगा। कार्यक्रम में बर्ड वॉचिंग, स्वच्छता अभियान, क्विज कॉन्टेस्ट, पेन्टिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता आदि आयोजनों के माध्यम से बच्चों व युवाओं को प्रकृति से रूबरू कराया जाएगा। 

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण ने सी0जी0 सिटी (चक गंजरिया) में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पीछे 37 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में वेट लैंड विकसित किया है, जोकि लखनऊ में ईको टूरिज्म का केन्द्र है। वेट लैंड से शहर में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी व विदेशी पक्षियोें के प्राकृतिक वास को बढ़ावा मिला है और वर्तमान में कई अलग-अलग प्रजतियों के पक्षियों ने यहां डेरा डाल रखा है। उन्होंने बताया कि बच्चों व युवाओं को पक्षियों के इस प्राकृतिक वास से रूबरू कराने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 03 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

इसके अंतर्गत सीजी सिटी अर्बन वेट लैंड में बर्ड वॉचिंग, क्विज कॉन्टेस्ट, पेन्टिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता समेत विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे। इसमें फोटोेग्राफ्स व पेन्टिंग को वॉल पर प्रदर्शित किया जाएगा और विजेता चुने जाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के सम्मानित पर्यावरण विद भी उपस्थित रहेंगे, जिनके द्वारा बच्चों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए उनका ज्ञानवर्द्धन किया जाएगा। 

बर्ड वॉचिंगः पंख फैलाती चिड़ियों का दीदार

वेट लैंड में पर्यटकों की सहूलियत के लिए बर्ड वॉचिंग हाईड, वॉच टावर व व्यूइंग डेक निर्मित किये गये हैं, जहां से प्राकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। उपाध्यक्ष ने बताया कि 03 फरवरी सुबह 7ः00 बजे से बर्ड वॉचिंग का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें लोग अलग-अलग प्वाइंट से दूरबीन के माध्यम से चिड़ियों को देख सकेंगे। 

सोवेनियर शॉप का होगा उद्घाटन
सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड के पास टी0एस0ए0 (टर्टल सर्वाइवल एलायंस) द्वारा एक सोवेनियर शॉप निर्मित की गयी है। कार्यक्रम के दौरान इस सोवेनियर शॉप का उद्घाटन भी किया जाएगा। इसके अलावा वेटलैंड का लोगो व कॉफी टेबल बुक भी लांच की जाएगी।

Also Click : सतना में अडानी ग्रुप के वॉक-इन इंटरव्यू में हजारों बेरोजगारों की भीड़, छत से कूदकर अंदर घुसने की कोशिश, अव्यवस्था से हालात बेकाबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow