Lucknow : खाद्य रसद विभाग की समीक्षा बैठक: अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण में तेजी और गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में ई-केवाईसी का 93 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, जिसे जल्द ही शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य है। खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ई-पॉस मशीनों और मोबाइल इन्सपेक्शन ऐप के जरिए निगरानी की जा रही

May 8, 2026 - 23:36
 0  3
Lucknow : खाद्य रसद विभाग की समीक्षा बैठक: अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण में तेजी और गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
Lucknow : खाद्य रसद विभाग की समीक्षा बैठक: अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण में तेजी और गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य तथा रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद सहित विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

चर्चा के दौरान राज्य मंत्री ने अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अगले साल के लिए जमीन चिन्हित कर कार्ययोजना भेजने को कहा। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में ई-केवाईसी का 93 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, जिसे जल्द ही शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य है।

खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ई-पॉस मशीनों और मोबाइल इन्सपेक्शन ऐप के जरिए निगरानी की जा रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में सक्रिय रहकर राशन वितरण पर नजर रखें और नेटवर्क संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान करें।

गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए जानकारी दी गई कि इस वर्ष अब तक 9.75 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है। सरकार ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। मंत्री ने खरीद की गति बढ़ाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही एलपीजी, डीजल और पेट्रोल की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow