Lucknow : एमएसएमई योजनाओं की प्रगति की मंत्री राकेश सचान ने की समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा एक जिला एक उत्पाद योजना की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को बैंक ऋण एवं मार्जिन मनी उपलब्ध करा

May 8, 2026 - 23:38
 0  4
Lucknow : एमएसएमई योजनाओं की प्रगति की मंत्री राकेश सचान ने की समीक्षा
Lucknow : एमएसएमई योजनाओं की प्रगति की मंत्री राकेश सचान ने की समीक्षा

  • विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ओडीओपी और युवा स्वरोजगार योजनाओं को गति देने के निर्देश
  • औद्योगिक आस्थानों, क्लस्टर पार्क और यूनिटी मॉल परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने पर जोर
  • योगी सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री राकेश सचान

लखनऊ : प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान  ने शुक्रवार को निर्यात भवन, कैसरबाग में विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, बजट उपयोग, स्वरोजगार कार्यक्रमों और औद्योगिक परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बैठक में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना  के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण एवं आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत बढ़ई, लोहार, दर्जी, कुम्हार, मोची सहित विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण की प्रक्रिया को और तेज किया जाए, ताकि अधिक से अधिक कारीगर आत्मनिर्भर बन सकें।बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा एक जिला एक उत्पाद योजना की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को बैंक ऋण एवं मार्जिन मनी उपलब्ध कराई गई है, जिससे युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता मिल रही है।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना के तहत हजारों उद्यमियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है तथा प्रशिक्षण एवं टूलकिट कार्यक्रमों के माध्यम से उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाए।

मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों को औद्योगिक आस्थानों, क्लस्टर पार्कों और यूनिटी मॉल जैसी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करना है।

मंत्री ने अधिकारियों को सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा लंबित परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को और गति मिल सके।

Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow