Lucknow : दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू की भव्य विदाई, सेवानिवृत्ति पर सम्मानित
समारोह में प्रख्यात शिक्षाविद् किशन वीर सिंह शाक्य और रामकृष्ण मिशन के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दिव्य मिताई सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। अपर निदेशक सुबोध दीक्षित ने एल वेंकटेश्वर लू के सेवाकाल की उपल
लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में संस्थान के स्थापना दिवस और महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू की सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी के विजिटिंग फैकल्टी प्रोफेसर मधुसूदन स्वामी की अध्यक्षता और संस्थान के अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग किया।
समारोह में प्रख्यात शिक्षाविद् किशन वीर सिंह शाक्य और रामकृष्ण मिशन के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दिव्य मिताई सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। अपर निदेशक सुबोध दीक्षित ने एल वेंकटेश्वर लू के सेवाकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रशासनिक निर्णयों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
किशन वीर सिंह शाक्य ने लू की सरलता और उनके काम करने के कौशल की तारीफ की। उन्होंने बताया कि स्टेट नोडल ऑफिसर के रूप में उन्होंने प्रदेश के प्रशिक्षण संस्थानों में प्रभावी सुधार किए और बड़े विद्वानों को आमंत्रित कर अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
आध्यात्मिक गुरु दिव्य मिताई ने लू की ईमानदारी और शासकीय कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें एक मिसाल बताया। प्रोफेसर मधुसूदन स्वामी ने उनके साथ जुड़े पुराने संस्मरणों को साझा करते हुए भारतीय संस्कृति के प्रति उनके लगाव और प्रशासनिक पदों पर कार्य करने की उनकी दक्षता पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अंत में अपर निदेशक सुबोध दीक्षित ने एल वेंकटेश्वर लू को भगवान कृष्ण की प्रतिमा वाला स्मृति चिन्ह भेंट किया। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें सम्मानित किया। अंत में एल वेंकटेश्वर लू ने भावुक होकर सभी का आभार व्यक्त किया।
Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
What's Your Reaction?









