Lucknow : चिनहट व बी0के0टी0 में 04 अवैध प्लाटिंग पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर 

प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि बी0के0टी0 थानाक्षेत्र के ग्राम-बिकामऊ कला में अभियान चलाया गया। इस दौरान आशीष कुमार सिंह व अन्य द्वारा लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में की

Apr 8, 2026 - 22:36
 0  2
Lucknow : चिनहट व बी0के0टी0 में 04 अवैध प्लाटिंग पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर 
Lucknow : चिनहट व बी0के0टी0 में 04 अवैध प्लाटिंग पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर 

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को चिनहट व बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। 

     प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि बी0के0टी0 थानाक्षेत्र के ग्राम-बिकामऊ कला में अभियान चलाया गया। इस दौरान आशीष कुमार सिंह व अन्य द्वारा लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि चिनहट के ग्राम-गोईला में अभियान चलाया गया। इस दौरान वीरेन्द्र यादव, महेन्द्र, प्रमोद सिंह व अन्य द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

Also Click : Sambhal : घर से नहीं निकल पाएगी बीजेपी- जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, पोस्टर विवाद पर सियासत गरम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow