Lucknow : मंत्री नन्दी ने प्राथमिकता के आधार पर औद्योगिक विकास के बजट 28 हजार करोड़ का उपयोग करने के निर्देश दिए
औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी के साथ ही अन्य मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को आवश्यकतानुसार जमीन अधीग्रहण के लिए साथ ही अन्य योजनाओं में
उद्यमियों के हित एवं औद्योगिक विकास के परिवेश को मजबूत बनाने का करें काम
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों को वित्तीय वर्ष समापन के पूर्व वित्तीय वर्ष 2025-26 में औद्योगिक विकास विभाग के लिए निर्धारित बजट 28,864.98 करोड़ रूपए का प्राथमिकता के आधार पर उपयोग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मंत्री नन्दी ने बजट के उपयोग की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। अलग-अलग प्राधिकरणों के उपयोगी मदों में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्यों के आधार पर बजट का उपयोग करने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पहले निर्धारित बजट का अधिकतम उपयोग किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी के साथ ही अन्य मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को आवश्यकतानुसार जमीन अधीग्रहण के लिए साथ ही अन्य योजनाओं में जहां भी प्रक्रिया पाइप लाइन में है उन्हें तीव्र गति से कार्य करते हुए बजट का उपयोग करने के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने कहा कि ऐसी परियोजनाएं जो उद्यमियों के हित में हैं एवं औद्योगिक विकास के परिवेश की मजबूत करने के हित में हैं, उनमें बजट का सदुपयोग हो और पूर्णतः उपयोग हो यह सुनिश्चित किया जाए।
औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए, जमीन अधिग्रहण के लिए या ऐसी परियोजनाएं जो उत्तर प्रदेश को और ऊंचाई पर ले जा सके उनमें प्राथमिकता के आधार पर बजट का उपयोग करने के निर्देश दिए।
Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
What's Your Reaction?









