Lucknow : मदरसा शिक्षा और सरकारी योजनाओं को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन 92 परियोजनाओं को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय समय में पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्हों

By INA News Desk
Apr 8, 2026 - 22:44
40 Views
Lucknow : मदरसा शिक्षा और सरकारी योजनाओं को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश
Lucknow : मदरसा शिक्षा और सरकारी योजनाओं को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

लखनऊ में पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर और राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विभिन्न आयोगों में खाली पदों पर भर्ती और नए शैक्षिक सत्र के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री राजभर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए।

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन 92 परियोजनाओं को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय समय में पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं के जमीनी निरीक्षण को बढ़ाने को कहा। बैठक के दौरान वक्फ नियमावली और मदरसा नियमावली में होने वाले बदलावों पर भी विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सभी मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जाए और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट पेश की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव संयुक्ता समाद्दार सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : घर से नहीं निकल पाएगी बीजेपी- जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, पोस्टर विवाद पर सियासत गरम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow