Lucknow : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की रचनाएं आज भी जगाती हैं राष्ट्रभक्ति की अलख, उप मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बंकिम चंद्र एक महान उपन्यासकार और समाज सुधारक थे, जिन्हें आधुनिक बांग्ला साहित्य का जनक माना जाता है। उनके द्वारा रचित 'वंदे मातरम्' गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभ
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने लखनऊ स्थित कार्यालय पर महान साहित्यकार और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। उन्होंने बंकिम चंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की राष्ट्रभक्ति से भरी रचनाएं आज भी लोगों के मन में देशप्रेम और राष्ट्रीय चेतना की भावना पैदा करती हैं।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बंकिम चंद्र एक महान उपन्यासकार और समाज सुधारक थे, जिन्हें आधुनिक बांग्ला साहित्य का जनक माना जाता है। उनके द्वारा रचित 'वंदे मातरम्' गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति जगाने का सबसे सशक्त माध्यम बना था। यह गीत आज भी हर भारतीय के दिल में राष्ट्र के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना भर देता है। उन्होंने आगे कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान और समर्पण से प्रेरणा ले सके।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'वंदे मातरम्' माँ भारती के प्रति अटूट प्रेम और बलिदान का ऐसा मंत्र है, जिसने क्रांतिकारियों को प्रेरित किया और देश को एकजुट किया। उन्होंने बंकिम चंद्र की प्रसिद्ध कृति 'आनंदमठ' का जिक्र करते हुए कहा कि इस रचना ने जन-जन में राष्ट्रप्रेम की ज्योति जलाई थी।
Also Click : Sambhal : घर से नहीं निकल पाएगी बीजेपी- जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, पोस्टर विवाद पर सियासत गरम
What's Your Reaction?









