Lucknow News: प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण व कराया जा रहा है भ्रमण
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली के अध्ययन हेतु संस्थान के डॉ० एस0के0 सिंह, सहायक निदेशक के नेतृत्व में बा...
By INA News Lucknow.
लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब, लखनऊ में विभिन्न सरकारी, अर्धसरकारी विभाग /संस्थाओ के अधिकारियों व कर्मचारियों व विभाग व रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें और अधिक दक्ष व सक्षम बनाने का कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब, लखनऊ द्वारा 30 अप्रैल से 02 मई, 2025 की अवधि में तीन दिवसीय, 'अध्ययन भ्रमण विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के महानिदेशक एल० वेंकटेश्वर लू के संरक्षण व संस्थान के अपर निदेशक बी०डी० चौधरी के मार्गनिर्देशन में' भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा प्रान्तीय प्रशासनिक सेवा, उ०प्र० के प्रोबेशनर्स अधिकारियों हेतु किया जा रहा है। इस अध्ययन/ भ्रमण /प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 45 प्रोबेशनर्स अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमें 5 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और 40 उ०प्र० प्रान्तीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली के अध्ययन हेतु संस्थान के डॉ० एस0के0 सिंह, सहायक निदेशक के नेतृत्व में बाराबंकी तथा लखनऊ जनपद के चयनित विकास खण्डों में विकास खण्ड का अध्ययन भ्रमण कराये जाने के साथ संस्थान मुख्यालय पर इनकी क्षमता संवर्धन हेतु प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रासंगिक विषयों पर ज्ञानवर्धन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में बुधवार को संस्थान के सुवोध दीक्षित, उप निदेशक, डॉ० नीरजा गुप्ता, उप निदेशक, डॉ० एस० के० सिंह, सहायक निदेशक, संजय कुमार, सहायक निदेशक तथा कुमार दीपक, आपदा प्रबन्धन सलाहकार की गरिमामयी उपस्थिति में पार्थ अच्युत, संयुक्त आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग, उ०प्र० तथा एस0डी0आर0एफ0 के इंस्पेक्टर अरविन्द की टीम द्वारा क्रमशः सामुदायिक वितरण प्रणाली व आपदा के दौरान खोज बचाव सी०पी०आर० एवं अग्नि से सुरक्षा के उपायों पर विस्तृत रूप से ज्ञानवर्धन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ० नीरजा गुप्ता, उप निदेशक ने ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाओं यथा- मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर विशेष जानकारी प्रदान की। कुमार दीपक, सलाहकार ने आपदायें एवं इसके प्रकार तथा उ0प्र0 में बहुधा आने वाली विभिन्न प्रकार की आपदाओं की संवेदनशीलता के विषय में जानकारी प्रदान की गयी।
अध्ययन/ भ्रमण /प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रबन्धन के दृष्टिगत संस्थान के डॉ० एस० के० सिंह, सहायक निदेशक, संजय कुमार, सहायक निदेशक, कुमार दीपक, सलाहकार आपदा प्रवन्धन का उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान होने के साथ सहयोग की दृष्टि से संस्थान के मो० शाहरूख, प्रशिक्षण सहायक, सुदेश कुमार, प्रशिक्षण सहायक तथा मो० कलीम, एम०टी०एस० की प्रासंगिक भूमिका है।
What's Your Reaction?









