Lucknow News: वर्ल्ड फूड इंडिया- 2025 में उत्तर प्रदेश राज्य पार्टनर स्टेट के रूप में  करेगा प्रतिभाग

उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन , खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा World Food India के चौथे संस्करण हेतु राजीव कुमार वर्मा, संयुक्त निदेशक (शाक-भाजी) एवं डा० महिलापल ...

May 2, 2025 - 00:52
 0  47
Lucknow News: वर्ल्ड फूड इंडिया- 2025 में उत्तर प्रदेश राज्य पार्टनर स्टेट के रूप में  करेगा प्रतिभाग

By INA News Lucknow.

लखनऊ: भारत मण्डपन नई दिल्ली में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा दिनांक 25 से 28 सितम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले World Food India के चौथे संस्करण के आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य पार्टनर स्टेट के रूप में प्रतिभाग करेगा।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह  25 से 28 सितम्बर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले World Food India- 2025 में  सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाय और उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित स्टालों को लगवाने तथा उत्तर प्रदेश की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति आदि के प्रचार-प्रसार आदि की तैयारी करना सुनिश्चित किया जाए।

Also Click: Lucknow News: प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण व कराया जा रहा है भ्रमण

उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन , खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा World Food India के चौथे संस्करण हेतु राजीव कुमार वर्मा, संयुक्त निदेशक (शाक-भाजी) एवं डा० महिलापल सिंह, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, सहारनपुर/मेरठ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश में कहा गया है कि प्रस्तावित पार्टनर स्टेट के रूप में प्रतिभाग करने हेतु आने वाले व्यय का वहन गतवर्ष की भाँति वर्तमान वित्तीय वर्ष में फूड, एक्स्पो मेले, प्रदर्शनी आदि के आयोजन हेतु प्राविधानित धनराशि तथा पीएमएफएमई योजना में उपलब्ध सुसंगत मदों में प्राविधानित धनराशि से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय स्तर पर किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow