Lucknow News: न्याय, समता और बन्धुता के मूल भाव के साथ हमारे संविधान ने 75 वर्षां की अपनी यात्रा को शानदार तरीके से तय किया- CM Yogi

न्याय, समता और बन्धुता के मूल भाव के साथ हमारे संविधान ने 75 वर्षां की अपनी यात्रा को शानदार तरीके से तय किया है। CM ने कहा है कि राष्ट्र धर्म के प्रति स..

By INA News Desk
Jan 25, 2025 - 23:24
55 Views
Lucknow News: न्याय, समता और बन्धुता के मूल भाव के साथ हमारे संविधान ने 75 वर्षां की अपनी यात्रा को शानदार तरीके से तय किया- CM Yogi
Advertisement
Advertisement

सार-

  • CM ने प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
  • इस गणतंत्र दिवस पर भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे

By INA News Lucknow.

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक बधाई संदेश में CM ने कहा है कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इस गणतंत्र दिवस पर भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। न्याय, समता और बन्धुता के मूल भाव के साथ हमारे संविधान ने 75 वर्षां की अपनी यात्रा को शानदार तरीके से तय किया है। CM ने कहा है कि राष्ट्र धर्म के प्रति समर्पण से ही देश महान बनता है। हमारे संविधान में हमारे मूल कर्तव्य और मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। ‘नेशन फर्स्ट’ को ध्यान में रखते हुए हमें अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement