Lucknow News: युवक/युवतियों व कृषकों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र दिया जायेगा प्रशिक्षण, प्रशिक्षण हेतु लक्ष्य किये गये निर्धारित 

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यों की लगातार निगरानी भी जाय और प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ने के प्रभावी प्रयास किए जाएं।प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी...

By INA News Desk
May 6, 2025 - 00:09
64 Views
Lucknow News: युवक/युवतियों व कृषकों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र दिया जायेगा प्रशिक्षण, प्रशिक्षण हेतु लक्ष्य किये गये निर्धारित 
Advertisement
Advertisement

सार-

  • राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्रों एवं सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्रों पर दिया जायेगा प्रशिक्षण 
  • प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी कर सकेंगे फूड प्रोसेसिंग का कार्य, बढ़ेगी आमदनी 
  •  प्रशिक्षित लोग अपनी यूनिट लगाकर उठाएं अनुदान व अन्य सुविधाओं का लाभ

By INA News Lucknow.

लखनऊ: उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जिलों में स्थापित राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्रों एवं सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा जिलों के लिए लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। इन केन्द्रो पर युवक/युवतियों व कृषकों खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्रभावी कार्ययोजना व रूपरेखा तैयार कर इच्छित नवयुवकों, नवयुवतियों व किसानों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यों की लगातार निगरानी भी जाय और प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ने के प्रभावी प्रयास किए जाएं। प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी फूड प्रोसेसिंग का कार्य कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे प्रशिक्षित लोग अपनी यूनिट लगाकर अनुदान व अन्य सुविधाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

Also Click: Lucknow News: प्रयागराज, एटा, बांदा, सीतापुर, झांसी, अयोध्या जनपदों में मूर्तियों की स्थापना हेतु 01 करोड़ 23 लाख 42 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत

विभाग द्वारा आगरा/अलीगढ़,मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, झांसी, प्रयागराज ,वाराणसी, अयोध्या व गोरखपुर के राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्रो के प्रधानाचार्यो, मिर्जापुर, देवीपाटन,बस्ती, आजमगढ़, सहारनपुर व चित्रकूट धाम के खाद्य प्रसंस्करण अधिकारियों तथा फल संरक्षण अधिकारी लखनऊ को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करें। निर्देश दिए गए हैं कि नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया अपनाकर प्रशिक्षण दिलाया जाए।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में खाद्य प्रसंस्करण में 150 लोगों ,बेकरी एवं कन्फेक्शनरीमे 150 लोगों और कुकरी( पाक-कला) में 150 लोगों को एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स कराया जायेगा। इसी तरह बेकरी एवं कन्फेक्शनरी में 250 लोगों, कुकरी (पाक- कला) में 250 लोगों व सम्मिलित कोर्स में 500 लोगों को एक मासीय अंशकालीन प्रशिक्षण दिया जाएगा। मण्डल/जनपद स्तर पर स्थापित राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्रों पर फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में 15402 प्रशिक्षणार्थियों को 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement