Lucknow : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी नारी शक्ति को शुभकामनाएँ

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, गरिमा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित कर

Mar 8, 2026 - 22:07
27 Views
Lucknow : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी नारी शक्ति को शुभकामनाएँ
Lucknow : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी नारी शक्ति को शुभकामनाएँ

महिलाओं के सशक्तिकरण से ही मजबूत होगा राष्ट्र व समाज – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त नारी शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अपने संदेश में कहा कि मातृशक्ति सृजन, संवर्धन और उन्नत समाज की आधारशिला है। नारी ही वह शक्ति है जो संस्कृति को संजोती है, सभ्यता को आगे बढ़ाती है और राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती है। समाज और परिवार के निर्माण में महिलाओं का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा और गति मिली है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, सुरक्षा और शासन सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं, जिससे राष्ट्र को नई सोच, नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, गरिमा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट नीति और साफ नीयत के साथ किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश में बेटियाँ सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जहां बेटियां सुरक्षित और सम्मानित होती हैं, वहां समाज निरंतर प्रगति करता है। आज उत्तर प्रदेश की नारी शक्ति स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के नए-नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है, जिससे महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के व्यापक अवसर मिल रहे हैं। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य, सम्मान और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नारी शक्ति के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow