Lucknow : लोहिया पार्क में प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क शुरू, मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लोहिया पार्क के गेट नंबर-3 के पास करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से इस स्केट पार्क को विकसित किया गया है, जिसे 'O2' (ऑक्सीजन स्पोर्ट्स) नाम दिया गया है। पहले इस स्थान पर
लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क बनकर तैयार हो गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सोमवार शाम इस पार्क का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 8,500 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित इस स्पोर्ट्स एरिना में लोग स्केटिंग के साथ-साथ लॉन टेनिस, बैडमिंटन, पिकल बॉल और बॉक्स क्रिकेट जैसी सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और जिलाधिकारी विशाख जी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लोहिया पार्क के गेट नंबर-3 के पास करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से इस स्केट पार्क को विकसित किया गया है, जिसे 'O2' (ऑक्सीजन स्पोर्ट्स) नाम दिया गया है। पहले इस स्थान पर एक पुरानी जल संरचना थी जिससे पानी की बर्बादी और बीमारियां फैलने का डर रहता था। अब उस अनुपयोगी जगह को खेल गतिविधियों के लिए प्रदेश के सबसे बड़े स्केट पार्क में बदल दिया गया है। इसमें 4,000 वर्गमीटर में स्केटिंग रिंक और 4,500 वर्गमीटर में अन्य खेलों के लिए मैदान तैयार किया गया है।
स्केट पार्क सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। खास बात यह है कि यहां स्केटिंग की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी और अभ्यास के लिए दो कोच भी नियुक्त किए गए हैं जो बिना किसी शुल्क के प्रशिक्षण देंगे। हालांकि, अन्य खेलों के लिए कुछ शुल्क तय किया जाएगा। मंगलवार को पार्क खुलते ही खिलाड़ियों ने स्केटिंग बोर्ड पर अपना कौशल दिखाया और रिंक की बनावट की सराहना की। फिलहाल इस पार्क का संचालन लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा ही किया जाएगा।
Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में
What's Your Reaction?









