Lucknow : दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 की अवधि 18 फरवरी तक बढ़ाई गई
उन्होंने बताया कि योगी सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्ध है। कौशल विकास मिशन के माध्यम से दिव्यांग युवाओं को रोजगारपरक अवसर प्रदान
योगी सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री कपिल देव अग्रवाल
लखनऊ : प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन निदेशालय, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग द्वारा संचालित “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0” की तिथि को विस्तारित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान, जो 06 से 13 फरवरी 2026 के मध्य संचालित किया जा रहा था, अब 18 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।
उन्होंने बताया कि योगी सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्ध है। कौशल विकास मिशन के माध्यम से दिव्यांग युवाओं को रोजगारपरक अवसर प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं एमआईएस प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में अभियान की प्रगति संतोषजनक पाई गई है तथा प्रत्येक इच्छुक दिव्यांगजन को रोजगार से जोड़ने की कार्यवाही सफलतापूर्वक संपादित की जा रही है। विभिन्न जनपदों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि अधिकाधिक दिव्यांगजन को लाभान्वित करने हेतु अभियान की अवधि बढ़ाई जाए।
Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल
What's Your Reaction?











