Lucknow : सख्त निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा

इसके अलावा आजमगढ़ में सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में इंस्टाग्राम यूजर आशुतोष कुमार मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। वहीं हापुड़ के सर्वोदय इंटर कॉलेज पिलखुआ केंद्र पर परीक्षार्थी सचिन के पास प्रतिबंधित मोबा

By INA News Desk
Jun 9, 2026 - 00:03
59 Views
Lucknow : सख्त निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा
Lucknow : सख्त निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा

  • योगी सरकार ने परीक्षा को शुचिता के साथ कराने के लिए की थी मजबूत तैयारी   
  • सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज, नकल और अनुचित साधनों के प्रयोग पर हुई कड़ी कार्रवाई
  • प्रदेश के सभी 75 जिलों के 1183 केंद्रों पर दो पालियों में सुव्यवस्थित तरीके से हुई परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की पारदर्शी और सख्त परीक्षा व्यवस्था के बीच आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों के 1183 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में कराई गई।

7,23,540 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल 

भर्ती बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून 2026 को आयोजित परीक्षा के लिए कुल 9,62,832 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 7,23,540 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों का 75.15 प्रतिशत है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शासन, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की तैयारियां प्रभावी साबित हुईं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रही।

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का दिखा असर

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई भी की गई। भर्ती बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम चैनल यूपीपी एग्जाम पेपर और इंस्टाग्राम आईडी यूपी पुलिस लीक के खिलाफ हुसैनगंज थाना, लखनऊ में मुकदमे दर्ज कराए हैं। इन पर परीक्षा संबंधी भ्रामक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है।

इसके अलावा आजमगढ़ में सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में इंस्टाग्राम यूजर आशुतोष कुमार मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। वहीं हापुड़ के सर्वोदय इंटर कॉलेज पिलखुआ केंद्र पर परीक्षार्थी सचिन के पास प्रतिबंधित मोबाइल फोन मिलने पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। गोरखपुर के परीक्षा केंद्र नीना थापा इण्टर कॉलेज पर अभ्यर्थी राम प्रकाश को परीक्षा कक्ष में मोबाइल का उपयोग करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अफवाहों और भ्रामक संदेशों पर ध्यान न देने की अपील

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ करने या अभ्यर्थियों को भ्रमित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों और भ्रामक संदेशों पर ध्यान न दें और पूरी लगन से अपनी परीक्षा की तैयारी करें।

Also Click : Lucknow : वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश में 2 गीगावाट अतिरिक्त डेटा सेंटर क्षमता बनाने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow