Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने जौनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना का

By INA News Desk
Mar 24, 2026 - 23:55
53 Views
Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने जौनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित
Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने जौनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित

  • प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
  • हिंदू और मुस्लिम जोड़ों का विवाह बन गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल: ए के शर्मा

लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में ऐतिहासिक शाही किले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों नवयुगलों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक विधि-विधान के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार इस आयोजन में लगभग 623  जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें मुस्लिम समुदाय के 11 जोड़े शामिल रहे, जिनका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से कराया गया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है और समाज में समानता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।मंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि इस आयोजन में सभी धर्मों एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए विवाह सम्पन्न कराए जाते हैं। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न होता है, वहीं मुस्लिम समुदाय के लिए विधिवत निकाह की व्यवस्था की जाती है, जो गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर मिसाल है।प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं आमजनमानस उपस्थित रहे।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement