Lucknow : एमएसएमई और युवाओं के बीच की दूरी घटाने को नई पहल, कौशल विकास को मिलेगा तकनीकी बल

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मिशन निदेशक पुलकित खरे ने निर्देश दिए कि औद्योगिक संगठनों को प्रशिक्षण भागीदार के रूप में पैनल में शामिल करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस पहल से उद्योगों की सी

Mar 24, 2026 - 23:58
 0  40
Lucknow : एमएसएमई और युवाओं के बीच की दूरी घटाने को नई पहल, कौशल विकास को मिलेगा तकनीकी बल
Lucknow : एमएसएमई और युवाओं के बीच की दूरी घटाने को नई पहल, कौशल विकास को मिलेगा तकनीकी बल

  • यूपीएसडीएम और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में उद्योग-आधारित प्रशिक्षण पर सहमति
  • एपीआई और क्यूआर कोड आधारित प्रणाली से प्रशिक्षण व रोजगार प्रक्रिया होगी पारदर्शी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) एवं इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के बीच गोमती नगर स्थित आईआईए भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने तथा एमएसएमई सेक्टर की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मिशन निदेशक पुलकित खरे ने निर्देश दिए कि औद्योगिक संगठनों को प्रशिक्षण भागीदार के रूप में पैनल में शामिल करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस पहल से उद्योगों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी और युवाओं को बाजार की वास्तविक मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा, जिससे प्रशिक्षण के बाद बेहतर प्लेसमेंट सुनिश्चित होगा। बैठक में यह सहमति बनी कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स प्रदान करने, प्रशिक्षण के बाद रोजगार सुनिश्चित करने तथा उद्योगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।डिजिटल सशक्तिकरण के तहत बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एपीआई आधारित डेटा एकीकरण के माध्यम से यूपीएसडीएम एवं आईआईए के कौशल संबंधी आंकड़ों को एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर जोड़ने पर सहमति बनी, जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान सुगम होगा और प्रशिक्षण व रोजगार प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड आधारित सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए यूपीएसडीएम पोर्टल पर एमएसएमई, नियोक्ताओं एवं नौकरी चाहने वालों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से यूपीएसडीएम और आईआईए नियमित रूप से सूचनाएं साझा करेंगे, जिससे उद्योगों और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। यह पहल प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर और कुशल युवाओं के बीच मौजूद स्किल गैप को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार किए जाने से युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार प्राप्त करने में सुविधा होगी और प्रदेश में रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी। बैठक में यूपीएसडीएम के वरिष्ठ अधिकारी एवं आईआईए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow