Lucknow : सहायक आचार्य व होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उन्होंने अभ्यर्थियों की चेकिंग और फ्रिस्किंग को अत्यंत सावधानी और गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए। गोपनीय सामग्री के वितरण के दौरान निर्धारित केन्द्र और सीरिज का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि रेलवे

Apr 13, 2026 - 23:23
 0  4
Lucknow : सहायक आचार्य व होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Lucknow : सहायक आचार्य व होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • जीरो टॉलरेन्स नीति लागू, नकलविहीन परीक्षा कराने को शासन प्रतिबद्ध
  • जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से हो सुनिश्चित
  • निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में हों सभी भर्ती परीक्षाएं-mएस.पी.गोयल, मुख्य सचिव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री एस.पी.गोयल ने आगामी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारियों की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा तथा पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाओं का गहन आकलन किया। समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि परीक्षा आयोजन के संबंध में शासन की ‘जीरो टॉलरेन्स’ नीति लागू है और इसके तहत सभी परीक्षाएं पूर्णतः नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं और पूर्व में हुई परीक्षाओं की कमियों को किसी भी स्थिति में दोहराया न जाए। परीक्षा से जुड़े सभी कार्मिकों का समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि किसी प्रकार की चूक की संभावना न रहे।
  उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित सीट पर ही बैठें तथा उन्हें समय से सही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाए। परीक्षा केन्द्रों का पूर्व में सघन निरीक्षण और सैनिटाइजेशन कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय सामग्री छिपी न रह सके। गोपनीय सामग्री को सीसीटीवी से युक्त स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाए तथा उसकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
   उन्होंने अभ्यर्थियों की चेकिंग और फ्रिस्किंग को अत्यंत सावधानी और गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए। गोपनीय सामग्री के वितरण के दौरान निर्धारित केन्द्र और सीरिज का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए।
उन्होंने परीक्षा के दौरान संबंधित थाना प्रभारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी एवं एसडीएम को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। यूपी-112 की गाड़ियों को परीक्षा केन्द्रों के आसपास तैनात करने तथा अभिसूचना इकाई, अपराध शाखा और सर्विलांस इकाई को सक्रिय निगरानी के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया। साथ ही, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं को भी पूर्ण रूप से तैयार रखने को कहा ।मुख्य सचिव ने परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियों की रिहर्सल कराने के निर्देश दिए और कहा कि इसमें सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यदायी संस्थाएं अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। सभी उपकरणों, विशेषकर सीसीटीवी कैमरों की मानकों के अनुरूप उपलब्धता और कार्यशीलता की जांच की जाए तथा कंट्रोल रूम और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर कैमरों की फीड का परीक्षण कर किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जाए।
   उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा में तैनात किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को परीक्षा कक्ष एवं स्ट्रांग रूम में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल कार्यदायी संस्था को बायोमैट्रिक डेस्क तक ही मोबाइल ले जाने की सीमित अनुमति दी जाएगी।
   उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समन्वय, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए, ताकि अभ्यर्थियों का विश्वास बना रहे और शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष चयन प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।
 बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ0 प्रशांत कुमार ने बताया कि सहायक आचार्य की लिखित परीक्षा 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को आगरा, मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर एवं वाराणसी में कुल 53 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और इसमें 33 विषय शामिल होंगे। आयोग स्तर पर अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
 उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष श्री एस.बी. शिरडकर ने बताया कि होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जनपदों में 1,053 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए कुल 25,32,196 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह परीक्षा भी दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow