नवजात की मौत के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन: न्यू लाइफ हॉस्पिटल का बेसमेंट सील, सिटी मार्ट भी जांच के घेरे में

सम्भल: नवजात की मौत और इलाज के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत के बाद सम्भल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

By INA News Desk
Jul 7, 2026 - 12:28
47 Views
नवजात की मौत के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन: न्यू लाइफ हॉस्पिटल का बेसमेंट सील, सिटी मार्ट भी जांच के घेरे में
नवजात की मौत के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन: न्यू लाइफ हॉस्पिटल का बेसमेंट सील, सिटी मार्ट भी जांच के घेरे में

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: नवजात की मौत और इलाज के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत के बाद सम्भल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद रोड स्थित न्यू लाइफ मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर में गंभीर अनियमितताएं पकड़ी हैं। निरीक्षण में अस्पताल स्वीकृत मानचित्र और अग्निशमन एनओसी के विपरीत संचालित मिलता पाया गया, जिसके बाद अस्पताल का बेसमेंट सील कर दिया गया और अस्पताल का संचालन बंद कराने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनैतिक) के जयवीर सिंह यादव की शिकायत पर जांच शुरू हुई थी। आरोप था कि डॉ. सरताज ने नवजात के इलाज के नाम पर करीब 55 हजार रुपये वसूले, जिसमें 25 हजार रुपये का इंजेक्शन भी शामिल था। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद भी अस्पताल ने बकाया रकम जमा किए बिना शव देने से इनकार कर दिया। जांच के दौरान डॉ. सरताज ने इलाज को सही बताते हुए कहा कि नवजात के फेफड़े कमजोर थे, इसलिए महंगा Neosurf इंजेक्शन लगाया गया था और उपचार परिजनों की सहमति से किया गया। हालांकि प्रशासनिक जांच में अस्पताल के संचालन में कई गंभीर खामियां सामने आईं। एनओसी के अनुसार बेसमेंट और ऊपरी मंजिलों का अस्पताल के रूप में इस्तेमाल प्रतिबंधित था, लेकिन वहीं PICU और NICU संचालित मिले तथा बेसमेंट का उपयोग अस्पताल के स्टोर और मरीजों को भर्ती करने के लिए किया जा रहा था। विनियमित क्षेत्र की जांच में भवन का निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विपरीत पाया गया। सेटबैक नहीं छोड़ा गया था और अतिरिक्त मंजिलों का भी अवैध निर्माण मिला। इन अनियमितताओं पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान अस्पताल के सामने स्थित एक अन्य बेसमेंट में भी तीन बेड लगे मिले, जिसे मरीजों के भर्ती वार्ड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रशासन ने इसे भी तत्काल सील कर दिया। इसी दौरान अस्पताल भवन की स्वामिनी फिजा खातून के स्वामित्व वाले सी-मार्ट का भी निरीक्षण किया गया। यहां आपातकालीन निकास अवरुद्ध मिला और अग्निशमन सिलेंडरों की वैधता समाप्त पाई गई। प्रशासन ने खामियां दूर होने तक सी-मार्ट का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रशासन ने बहजोई रोड स्थित सिटी मार्ट, जो सपा विधायक के बेटे शान इकबाल से जुड़ा बताया गया, का भी निरीक्षण किया। यहां भी कई कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने दोनों मामलों की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही है।

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement