Sambhal: रीठ में भीषण अग्निकांड: टैंट गोदाम राख, ट्रैक्टर स्वाहा, जिंदा जली भैंस

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीठ में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। टैंट के गोदाम में अचानक

Jul 7, 2026 - 12:21
24 Views
Sambhal: रीठ में भीषण अग्निकांड: टैंट गोदाम राख, ट्रैक्टर स्वाहा, जिंदा जली भैंस
रीठ में भीषण अग्निकांड: टैंट गोदाम राख, ट्रैक्टर स्वाहा, जिंदा जली भैंस

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीठ में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। टैंट के गोदाम में अचानक आग लगने से कुछ ही देर में पूरा गोदाम आग की लपटों से घिर गया। देखते ही देखते लाखों रुपये का टैंट का सामान जलकर राख हो गया, जबकि गोदाम में खड़ा एक ट्रैक्टर भी पूरी तरह जलकर कबाड़ बन गया। आग की चपेट में आने से पास में बंधी एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई।

रात के सन्नाटे में उठती आग की ऊंची लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टियों, पाइपों तथा अन्य निजी संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस अग्निकांड से टैंट कारोबारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

Also Read- Cyber Fraud Delhi Police Action: फर्जी IPS और CBI अफसर बनकर डराने वाले तीन साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow