सीतापुर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक: हिन्दी के प्रचार-प्रसार और कार्यान्वयन पर जोर, उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार वितरित।
Sitapur: सीतापुर देश के प्रमुख राष्ट्रकृत बैंक इंडियन बैंक के संयोजन एवं अध्यक्षता में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के निर्देशानुसार सीतापुर नगर में
रिपोर्ट- संदीप चौरसिया
सीतापुर देश के प्रमुख राष्ट्रकृत बैंक इंडियन बैंक के संयोजन एवं अध्यक्षता में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के निर्देशानुसार सीतापुर नगर में मंगलवार को अपराह्न 3.30 बजे से नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन स्थानीय होटल एप्पल सीतापुर के सभा कक्ष में किया गया। इसकी अध्यक्षता इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद दुबे ने की। इस अवसर पर भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के उपनिदेशक छबिल मेहेर ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन, केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, बैंक के मुख्य प्रबंधक इरेश पांडे सहित नगर स्थित भारत सरकार के कार्यालयों/बैंक/बीमा कंपनियों के कांर्यालय प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारम्भ वाणी की देवी माँ सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए मुख्य प्रबंधक इरेश पांडे ने कहा कि यह समिति सीतापुर नगर स्थित कार्यालयों के मध्य राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति एक बेहतर और प्रेरणादायीं वातावरण तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही साथ उन्होंने सीतापुर के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को भी बताया।
समिति के सदस्यों के मध्य राजभाषा कार्यान्वयन की स्थिति का विश्लेषण करते हुए सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा डॉ० अंजनी कुमार पाण्डेय ने सदस्यों का आह्वान किया कि वे तिमाही प्रगति रिपोर्ट एवं छमाही प्रगति रिपोर्ट भरते समय अत्यंत सावधानी बरतें। साथ ही साथ उन्होनें राजभाषा कार्यान्वयन के सांवैधानिक पहलुओं का विस्तृत विवरण भी किया।
सहायक उपनिदेशक छबिल मेहेर ने कहा कि हिन्दी हमारे आत्म स्वभिमान एवं गौरव की भाषा है। हिन्दी संस्कार, संस्कृति एवं सामाजिक धरोहर की भाषा है। हमें हीन भावना से ऊपर उठकर हिन्दी/मातृभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। हमें दैनिक कार्यों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग में संकोच नहीं करना है बल्कि उसके प्रयोग में गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दुबे ने राजभाषा कार्यान्वयन में मानसिकता में परिवर्तन की ओर संकेत करते हुए कहा की हमे हिंदी का प्रयोग करते समय हीन भावना से ग्रसित नही होना चाहिए राजेंद्र प्रसाद दुबे ने इस बात की घोषणा कि आगामी महीनों नगर स्थित भारत सरकार के कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन सम्बन्धी गतिविधियों को और अधिक सक्रियता प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत प्रतियोगिताओं सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है।
समिति में सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए वित्तीय वर्ष 2024-2025 हेतु बैंक ऑफ़ बडौदा को प्रथम, भारतीय खाद्य निगम को द्वितीय, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। अंशुल अग्रवाल शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक, देवेंद्र कुमार वरिष्ठ प्रबंधक इंडियन बैंक एवं रवि पांडे शाखा प्रबंधक यूको बैंक को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ प्रबंधक राज भाषा डॉ अंजनी कुमार पांडेय ने किया।
What's Your Reaction?











