Lucknow : रिफा-ए-आम क्लब में एलडीए ने विरोध के बीच हटाये अवैध कब्जे, अवैध अध्यासियों को विस्थापन नीति के तहत आवंटित किये गये प्रधानमंत्री आवास

एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि 02 लाख 18 हजार वर्गफिट क्षेत्रफल में निर्मित रिफा-ए-आम क्लब नजूल सम्पत्ति है। वर्ष 1886 में क्लब को 99 साल की

By INA News Desk
Aug 27, 2025 - 00:39
65 Views
Lucknow : रिफा-ए-आम क्लब में एलडीए ने विरोध के बीच हटाये अवैध कब्जे, अवैध अध्यासियों को विस्थापन नीति के तहत आवंटित किये गये प्रधानमंत्री आवास
रिफा-ए-आम क्लब में एलडीए ने विरोध के बीच हटाये अवैध कब्जे
Advertisement
Advertisement

लोगों को उनकी गृहस्थी के सामान के साथ बसंतकुंज योजना में कराया गया शिफ्ट रिफा-ए-आम क्लब में कराये जाएंगे विकास के कार्य, लोगों को मिलेगी मैरिज हॉल व कैफेटेरिया आदि की सुविधा

वजीरगंज स्थित रिफा - ए - क्लब में मंगलवार को दल-बल के साथ पहुंची एलडीए की टीम ने विरोध के बीच अवैध कब्जे खाली कराये। इस दौरान सड़क किनारे झुग्गी व टीन शेड डालकर बनायी गयी अवैध दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि रिफा-ए-आम क्लब के चारों ओर बाउन्ड्रीवॉल बनवाकर परिसर को सुरक्षित किया जाएगा। क्लब में सिविल हॉर्टीकल्चर व लाइटिंग आदि के विभिन्न कार्य कराये जाएंगे। जिसके बाद शहर वासी यहां मैरिज हॉल, कैफेटेरिया आदि की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि 02 लाख 18 हजार वर्गफिट क्षेत्रफल में निर्मित रिफा-ए-आम क्लब नजूल सम्पत्ति है। वर्ष 1886 में क्लब को 99 साल की लीज पर आवंटित किया गया था। वर्ष 1985 में लीज अवधि समाप्त होने पर इसे लखनऊ विकास प्राधिकरण को हैंडओवर कर दिया गया। क्लब काफी पुराना है और वर्तमान में भवन का काफी हिस्सा जर्जर हो चुका है। पूर्व में उपाध्यक्ष महोदय द्वारा क्लब का निरीक्षण करके अवैध कब्जों को खाली कराकर विकास कार्यों के दृष्टिगत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये थे।

इस क्रम में क्लब में अवैध रूप से कब्जा करके निवास कर रहे परिवारों व अवैध दुकानदारों को 25 अगस्त, 2025 तक जगह खाली करने का समय दिया गया था। मंगलवार को समय-सीमा समाप्त होने पर एलडीए के दस्ते ने रिफा-ए-आम में अभियान चलाया। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची नजूल, अर्जन व अभियंत्रण अनुभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जे / अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस बीच कुछ अवैध अध्यासियों एवं दुकानदारों ने विरोध करते हुए कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई सुचारू ढंग से पूर्ण की गयी। इस मौके पर नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह, उप सचिव माधवेश कुमार, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता मनोज सागर, तहसीलदार - अर्जन हेमचन्द्र तिवारी समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे ।

  • लोगों को प्रधानमंत्री आवास में किया शिफ्ट

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि मौके पर 22 दुकानें कब्जा मुक्त करायी गयीं । इसके अलावा झुग्गी, टीनशेड डालकर संचालित किये जा रहे वर्कशॉप, फर्नीचर व कबाड़ आदि की दुकानों को तोड़ा गया। लगभग 10 लोग क्लब में अवैध रूप से टेंट लगाकर निवास कर रहे थे, जिन्हें विस्थापन नीति के तहत बसंतकुंज योजना में प्रधानमंत्री आवास आवंटित करते हुए परिवार समेत शिफ्ट कराया गया ।

  • बाउन्ड्रीवॉल का निर्माण शुरू कराया गया

अपर सचिव ने बताया कि क्लब के वाह्य क्षेत्र में सड़कों एवं पाथ-वे का निर्माण, हॉर्टीकल्चर व लाइटिंग आदि के कार्य कराये जाएंगे। इससे शहर वासियों को यहां मैरिज लॉन, कैफेटेरिया व स्पोर्ट्स आदि की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। फिलहाल परिसर को सुरक्षित करने के लिए बाउन्ड्रीवॉल का निर्माण शुरू करा दिया गया है।

Also Click : Lucknow : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के कृषि क्षेत्र में हुई बहुआयामी प्रगति की जानकारी दी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement