Lucknow : चंडीगढ़ में क्षेत्रीय कौशल विकास कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे मंत्री कपिल देव अग्रवाल

कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सहयोगात्मक एवं अभिसरण आधारित दृष्टिकोण को और मज़बूत करना है, ताकि देशभर में चल रही

By INA News Desk
Aug 27, 2025 - 00:31
246 Views
Lucknow : चंडीगढ़ में क्षेत्रीय कौशल विकास कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे मंत्री कपिल देव अग्रवाल
चंडीगढ़ में क्षेत्रीय कौशल विकास कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे मंत्री कपिल देव अग्रवाल 
Advertisement
Advertisement

लखनऊ/चंडीगढ़ : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), भारत सरकार, 28 अगस्त 2025 को चंडीगढ़ में क्षेत्रीय कौशल विकास कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रही है। इस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें योगी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल भी हिस्सा लेंगे और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजना को प्रस्तुत करेंगे। 

कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सहयोगात्मक एवं अभिसरण आधारित दृष्टिकोण को और मज़बूत करना है, ताकि देशभर में चल रही स्किलिंग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिल सके।

इस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार (योगी सरकार) भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराएगी। राज्य में चल रही कौशल योजनाओं और स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत किए गए नवाचारों को प्रस्तुत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (PMKVY 4.0), जन शिक्षा संस्थान (JSS), राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना (NAPS) और आईटीआई उन्नयन योजना जैसे कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लागू कर लाखों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया है।

कॉन्फ्रेंस में स्किल इंडिया प्रागाराम के बेहतर कार्यान्वयन, उद्योग से गहरे जुड़ाव और शिक्षा-व्यवसाय का एकीकरण (NEP 2020 के अनुरूप), नवोन्मेषी वित्तीय मॉडल और डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग, राज्यों और केंद्र की पहलों के बीच समन्वय, जिला कौशल समितियों (DSCs) और जिला कौशल विकास योजनाओं (DSDPs) की निरंतरता हेतु संस्थागत व्यवस्था विषयों पर चर्चा होगी।

Also Click : Lucknow : कृषि मंत्री के अध्यक्षता में आयोजित की गई सोशल मीडिया पर कार्यशाला, बोले- खेती-बाड़ी में बढ़ेगा सोशल मीडिया का उपयोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement