Lucknow : सैरपुर में एलडीए की कार्रवाई, 02 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने की कार्रवाई
प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि सैरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम - पलहरी में अवध राम व अन्य द्वारा एक जगह 05 बीघा व दूसरी जगह 02 बीघा
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने सैरपुर में कार्रवाई की। इस दौरान एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि सैरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम - पलहरी में अवध राम व अन्य द्वारा एक जगह 05 बीघा व दूसरी जगह 02 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी । प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।
जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करायी गयी। इस दौरान निजी विकासकर्ता द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल व भूखण्डों के डिमार्केशन के लिए ईंट से किये गये चिनाई आदि के कार्य को ध्वस्त कर दिया गया।
Also Click : Lucknow : चंडीगढ़ में क्षेत्रीय कौशल विकास कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे मंत्री कपिल देव अग्रवाल
What's Your Reaction?











