Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक। 

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का...

May 29, 2025 - 19:19
28 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक। 

Hardoi News: शासन की मंशानुरूप उद्योगपतियों व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के क्रम में आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय  निस्तारण कराया जाये। यूपीसीडा के स्तर पर लंबित प्रकरणों को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी।

बिलग्राम रोड पर इंडस्ट्रियल फीडर का कार्य तेजी से पूरा किया जाये। व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा देवी इंटर कॉलेज से शुगर मिल तक स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य पूर्ण किया जाये। जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाये। आवास विकास कॉलोनी से सर्कुलर रोड तक सड़क की मरम्मत करायी जाये। शहर से अनुपयोगी जर्ज़र विद्युत पोल हटवाए जाएं।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर व अंदर चल रहे निर्माण का औचक निरीक्षण।

बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने सभी का आभार जताया और कहा कि वह हमेशा उद्योग व व्यापार प्रतिनिधियों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, सम्बंधित अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow