Hardoi: राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने पाली बस स्टेशन का किया उद्घाटन, कई शहरों के लिए बस सेवा शुरू। 

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली कस्बे में नवनिर्मित बस स्टेशन का लोकार्पण सोमवार को मा. परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर

Apr 20, 2026 - 19:20
58 Views
Hardoi: राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने पाली बस स्टेशन का किया उद्घाटन, कई शहरों के लिए बस सेवा शुरू। 
राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने पाली बस स्टेशन का किया उद्घाटन, कई शहरों के लिए बस सेवा शुरू। 

पाली/सवायजपुर: सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली कस्बे में नवनिर्मित बस स्टेशन का लोकार्पण सोमवार को मा. परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह और विधायक सवायजपुर श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न रूटों पर संचालन का शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पाली से जयपुर, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बरेली एवं सीतापुर सहित प्रमुख शहरों के लिए बस सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन के लिए पाली में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ा जा सके।

मंत्री ने बस स्टेशन परिसर में दुकानों के निर्माण के जरिए स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगी।

इस मौके पर सवायजपुर के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि बस स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के शैक्षिक, आर्थिक एवं कृषि क्षेत्र को गति मिलेगी तथा आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, उपजिलाधिकारी शाहाबाद अंकित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ रजनीश त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम रमेश कुमार, गन्ना समिति रूपापुर के चेयरमैन ओमप्रकाश मिश्र, मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, रोहित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह, शिवम तिवारी, कुलदीप मिश्र, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय प्रधान, सभासद, क्षेत्र पंचायत सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Also Read- Hardoi : भाजपा कार्यालय पर मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, जिलाध्यक्ष बोले- वे पूरी मानवता के रक्षक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow