हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0: महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

इन कार्यक्रमों में महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों, डिजिटल अरेस्ट से बचाव, कानूनी प्रावधानों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की

By INA News Desk
Oct 5, 2025 - 15:28
41 Views
हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0: महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0: महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हरदोई जिले में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं और स्कूली छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। जिले की एंटी-रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।इन कार्यक्रमों में महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों, डिजिटल अरेस्ट से बचाव, कानूनी प्रावधानों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।पुलिस अधिकारियों और महिला आरक्षियों ने पिंक बूथ के बारे में भी बताया। सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों में पुलिस कर्मियों ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया।महिला बीट आरक्षियों और अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर छात्राओं और महिलाओं से संवाद किया और उन्हें उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी कदमों की जानकारी दी। इस अभियान के जरिए जिले में महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Also Click : Deoband : उत्तराखंड के दो शराब तस्कर दबोचे, देसी और अंग्रेजी शराब बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow