Hardoi News: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी की हुई मासिक बैठक। 

यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू ने कहा जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है,  और यह जान भी...

Apr 8, 2025 - 17:08
65 Views
Hardoi News: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी की हुई मासिक बैठक। 

Hardoi News: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक संयुक्त रूप से हुई। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी से निर्देशित कार्यक्रम स्वाभिमान स्वमान का आयोजन किया गया। जिसमे बाबा साहब अम्बेडकर को फूल माला अर्पित की गई। बैठक मे  2027 का चुनाव और pda पर चर्चा हुई। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू ने कहा जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है,  और यह जान भी चुकी है कि सभी कुछ जुमला है। महंगाई चरम सीमा पर है आज ही पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दाम बढे हैँ  ना नौकरी है ना महिलाये सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि pda से विपक्ष घबरा है इसी वजह से इनके नेता  उल जुलूल बयान बाजी कर रहे हैँ। दिल्ली की मुख्यमंत्री के बयान पर कहा की गरिमा मय पद पर होने के बावजूद इस तरह का वक्तव्य ना केवल अशोभनीय बल्कि निंदनीय भी है। उन्हें अपनी गलती के लिये माफ़ी मांगनी चाहिये।

Also Read- Hardoi News: बेनीगंज में पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में बड़ी कार्रवाई, 18 गिरफ्तार, कई अन्य आरोपियों को पकड़ने में जुटी हरदोई पुलिस।

सभी साथियो से pda और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिये भी  निर्देशित किया। इस मौके पर..लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फैजान अहमद फैजी, अनिल वर्मा, शराफत अली, रोहित सिंह, मो इरशाद, फुरकान अहमद, साहब अली, वेदराम प्रजापति शिल्पकार, आजम खां, प्रियक मौर्या आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow