उड़ती फ्लाइट में महिला की हुई मौत, महाराष्ट्र एयरपोर्ट पर कराई गई लैंडिंग।

महाराष्ट्र में फ्लाइट के अंदर एक महिला की मौत हो जाने के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। फ्लाइट को तत्काल रूप ...

Apr 8, 2025 - 17:02
213 Views
उड़ती फ्लाइट में महिला की हुई मौत, महाराष्ट्र एयरपोर्ट पर कराई गई लैंडिंग।

फ्लाइट में सफर कर रही एक महिला की अचानक से तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद महाराष्ट्र में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

  • महिला के मौत के बाद कराई गई  इमरजेंसी लैंडिंग

महाराष्ट्र में फ्लाइट के अंदर एक महिला की मौत हो जाने के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। फ्लाइट को तत्काल रूप से एयरपोर्ट पर उतारा गया। जिसके बाद फ्लाइट के अंदर से महिला के शव को बाहर निकाला गया। मामले को लेकर बताया गया कि मुंबई से वाराणसी के लिए इंडिगो की एक फ्लाइट है जा रही थी तब अचानक से उसमें मौजूद 89 साल की एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग संभाजी नगर एयरपोर्ट पर कराई गई। कुछ ही देर बाद स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची जहां पर महिला का चेकअप किया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

Also Read- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच का दिखने लगा असर- एनक्वास ने बदल दी प्रदेश के सीएचसी, पीएचसी और डिस्ट्रिक्ट अस्पताल की तकदीर।

  • मिर्जापुर की रहने वाली थी महिला

महिला की मौत के मामले में पता चला कि उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर की रहने वाली 89 साल की सुशीला नाम की महिला सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रही थी तभी अचानक से रात 10:00 बजे के करीब उसकी तबीयत बिगड़ी। महिला को मेडिकल चेकअप के लिए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस मामले में एयरलाइंस की तरफ से बताया गया कि पुलिस ने यात्री के शव को छत्रपति संभाजीनगर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया। वहीं महिला की मौत से फ्लाइट के अंदर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद फ्लाइट को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।वही इंडिगो की तरफ से इस घटना पर दुख जताया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow