Sambhal: दुबई में बैठे 24 नवंबर हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

24 नवंबर 2024 को सम्भल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड बताए

By INA News Desk
Aug 21, 2026 - 16:55
32 Views
Sambhal: दुबई में बैठे 24 नवंबर हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: 24 नवंबर 2024 को सम्भल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड बताए जा रहे दुबई में बैठे शारिक साठा के खिलाफ अब इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के मुताबिक, शारिक साठा को न्यायालय पहले ही धारा 82-83 की कार्रवाई के तहत भगोड़ा घोषित कर चुका है और उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी पूरी की जा चुकी है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने शारिक साठा से संबंधित पूरा डोजियर तैयार कर सीबीआई को सौंपा था। यूपी पुलिस की ओर से सीबीआई से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की मांग की गई थी। सीबीआई और इंटरपोल के बीच कम्युनिकेशन के बाद अब उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। पुलिस के अनुसार, शारिक साठा कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश गया और बाद में दुबई में रह रहा है। पुलिस उसकी गतिविधियों और उससे जुड़े लोगों पर लगातार निगरानी रख रही थी। अब पुलिस की कोशिश है कि वह जिस भी देश में मौजूद हो, वहां से उसे गिरफ्तार कर भारत प्रत्यर्पित कराया जाए। एसपी के मुताबिक, शारिक साठा पर 24 नवंबर की हिंसा से पहले भी करीब 55 से 60 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का लक्ष्य है कि उसे भारत लाकर सभी मामलों में कानून के मुताबिक कार्रवाई और सजा सुनिश्चित कराई जाए।

Also Read- Sambhal: चामुंडा मंदिर की जमीन से कब्जा हटाने पहुंचा बुलडोजर, कांग्रेस नेता की कोठरी पर कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow