Sambhal: हिडन कैमरा से अश्लील वीडियो, फिर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग! सम्भल में ‘शादी गैंग’ का पर्दाफाश

जनपद सम्भल के थाना रजपुरा पुलिस ने लोगों को शादी और मुलाकात के बहाने कमरे या होटल में बुलाकर हिडन कैमरे से आपत्तिजनक

Aug 21, 2026 - 16:47
20 Views
Sambhal: हिडन कैमरा से अश्लील वीडियो, फिर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग! सम्भल में ‘शादी गैंग’ का पर्दाफाश

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के थाना रजपुरा पुलिस ने लोगों को शादी और मुलाकात के बहाने कमरे या होटल में बुलाकर हिडन कैमरे से आपत्तिजनक वीडियो बनाने और फिर लाखों रुपये की ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग में पति-पत्नी समेत पांच लोग शामिल हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार गैंग का मास्टरमाइंड बताए जा रहे प्रमोद उर्फ पाल और उसकी पत्नी लक्ष्मी लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। गैंग के सदस्य पहले मोबाइल नंबर तलाशकर लक्ष्मी को देते थे। इसके बाद वह चैटिंग के जरिए लोगों से संपर्क करती और उन्हें होटल या किसी कमरे में बुलाती थी। कमरे में पहले से हिडन कैमरा फिट कर दिया जाता था। मुलाकात के दौरान बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो के बाद पीड़ितों को ब्लैकमेल कर 5-5 लाख रुपये तक की रकम मांगी जाती थी। पुलिस के मुताबिक गैंग का एक अन्य तरीका शादी का झांसा देना था। महिला शादी के नाम पर लोगों के साथ रात में रहती और मौका मिलते ही गहने व अन्य सामान लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस ने अब तक इस गैंग से जुड़े पांच मामलों का खुलासा किया है और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने प्रमोद उर्फ पाल, वीरेंद्र उर्फ छोटे और लक्ष्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हिडन कैमरा, 40 हजार रुपये नकद, पाजेब, मंगलसूत्र, श्रृंगार का सामान और अन्य सामान बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि आरोपी प्रमोद का करीब 16 साल का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गैंग के अन्य मामलों और पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए प्रचार-प्रसार कर रही है।

Also Read- Noida Delivery Boy Fraud: ऑनलाइन पार्सल में हेरफेर करने वाले डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 75 लाख का सामान बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow