Sambhal : अगले 500 साल तक मुसलमान नहीं बन सकता देश का प्रधानमंत्री - इकबाल महमूद

सपा विधायक ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने समय-समय पर मुस्लिम समाज के लिए काम किया है, इसलिए मुसलमान इन

Sep 14, 2025 - 14:06
 0  86
Sambhal : अगले 500 साल तक मुसलमान नहीं बन सकता देश का प्रधानमंत्री - इकबाल महमूद
इकबाल महमूद, सपा विधायक, सम्भल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि “अगले पांच सौ साल तक भारत का प्रधानमंत्री मुसलमान नहीं बन सकता।” उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इकबाल महमूद ने कहा कि देश का मुसलमान अब जागरूक है और वह जानता है कि वह क्या बन सकता है और क्या नहीं। उन्होंने कहा कि मुसलमान सोच-समझकर फैसला करता है और अपने वोट का इस्तेमाल करता है। उनका कहना था कि मुसलमानों के लिए सबसे जरूरी उनके धर्म, मस्जिद और मदरसे की सुरक्षा है। जो भी पार्टी उनकी इन चीजों की सुरक्षा करेगी, मुसलमान उसी के साथ जाएगा।

सपा विधायक ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने समय-समय पर मुस्लिम समाज के लिए काम किया है, इसलिए मुसलमान इन पार्टियों को वोट देता रहा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उससे जुड़े संगठन मुसलमानों की बात नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ “अस्सी-बीस” के बंटवारे की राजनीति करती है और मुसलमानों की समस्याओं को नजरअंदाज करती है। इकबाल महमूद ने यह भी कहा कि मुसलमानों को किसी पद या सत्ता की लालसा नहीं है, बल्कि उन्हें अपने धर्म और संस्थाओं की सुरक्षा चाहिए। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठन केवल मुसलमानों को लेकर राजनीति करने में लगे रहते हैं, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं करते। इकबाल महमूद के इस बयान का असर आने वाले चुनावों पर देखने को मिल सकता है, क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर मुसलमानों के वोट बैंक और भाजपा की रणनीति को लेकर बयान दिया है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह बयान एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।

Also Click : Lucknow : सेवा पखवाड़ा में अनूठी पहल, मिशन कर्मयोगी से दक्ष होंगे समाज कल्याण के अधिकारी-कर्मचारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow