Sambhal : सरकारी जमीन में मस्जिद मकान, 20 सितंबर तक हटाने के निर्देश

सूचना मिलने पर तहसीलदार राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ गांव रायाबुजुर्ग पहुंचे। टीम ने जब स्थलीय निरीक्षण किया तो यह देखकर हैरान रह गई कि सरकारी जमीन

Sep 14, 2025 - 14:08
 0  147
Sambhal : सरकारी जमीन में मस्जिद मकान, 20 सितंबर तक हटाने के निर्देश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव रायाबुजुर्ग में सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि गांव में सरकारी भूमि पर कई अवैध निर्माण किए गए हैं, जिनमें मस्जिद, बारात घर और पक्के मकान शामिल हैं। इस पर तहसीलदार ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जेदारों को चेतावनी दी और बीस सितंबर तक अवैध कब्जे हटाने का आदेश जारी किया।

सूचना मिलने पर तहसीलदार राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ गांव रायाबुजुर्ग पहुंचे। टीम ने जब स्थलीय निरीक्षण किया तो यह देखकर हैरान रह गई कि सरकारी जमीन पर वर्षों से पक्के निर्माण खड़े कर दिए गए हैं। कुछ लोगों ने वहां मस्जिद और बारात घर तक बना लिया है, जबकि कई अन्य ने पक्के मकान खड़े कर कब्जा जमा लिया है। तहसीलदार ने मौके पर मौजूद लेखपाल से सरकारी जमीन का पूरा ब्यौरा मंगवाया। मापजोख कर अवैध कब्जों की निशानदेही कराई गई और कब्जेदारों के घरों पर लाल निशान लगाए गए।

अधिकारियों ने साफ कहा कि यह सरकारी भूमि है, जिस पर किसी भी व्यक्ति को निर्माण करने या कब्जा करने का अधिकार नहीं है। तहसीलदार ने निर्देश दिए कि सभी कब्जाधारी बीस सितंबर तक स्वयं अपने कब्जे हटाएं, अन्यथा प्रशासन बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर देगा और इसकी लागत भी कब्जाधारियों से वसूल की जाएगी। गांव में अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कई कब्जेदार घरों के बाहर खड़े होकर कार्रवाई को देखते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यह कब्जे लंबे समय से हो रहे थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

राजस्व टीम की सख्ती के बाद अब लोगों में भय का माहौल है। तहसीलदार ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीस सितंबर के बाद अगर कब्जे नहीं हटाए गए, तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, पुलिस बल और ग्राम पंचायत के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्यवाही से गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Click : Lucknow : सेवा पखवाड़ा में अनूठी पहल, मिशन कर्मयोगी से दक्ष होंगे समाज कल्याण के अधिकारी-कर्मचारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow