Sambhal : पिछली सरकारों में सम्भल कहलाता था मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र, हिंदुओं पर आंख उठाने वालों के हाथ-पैर तोड़ेगा प्रशासन

अक्षित अग्रवाल ने कहा कि अगर सम्भल में किसी ने भी हिंदू समाज पर आंख उठाने की कोशिश की, तो प्रशासन ऐसे लोगों के हाथ-पैर तोड़कर कड़ा जवाब देगा। उन्होंने दावा

By INA News Desk
Sep 10, 2025 - 00:48
195 Views
Sambhal : पिछली सरकारों में सम्भल कहलाता था मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र, हिंदुओं पर आंख उठाने वालों के हाथ-पैर तोड़ेगा प्रशासन
अक्षित अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष, विश्व हिंदू शक्ति संगठन

सपा विधायक के बेटे पर बहन-बेटियों को उठाने का आरोप: अक्षित अग्रवाल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

विश्व हिंदू शक्ति संगठन के 17वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष अक्षित अग्रवाल ने सम्भल में आयोजित कार्यक्रम में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हिंदुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा शासन में न कोई हिंदू डरा है और न ही कभी डरेगा। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उस समय सम्भल का इलाका मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कहलाता था और यहां हिंदुओं में भय का माहौल बना रहता था। लेकिन अब भाजपा सरकार में हालात पूरी तरह बदल गए हैं।

अक्षित अग्रवाल ने कहा कि अगर सम्भल में किसी ने भी हिंदू समाज पर आंख उठाने की कोशिश की, तो प्रशासन ऐसे लोगों के हाथ-पैर तोड़कर कड़ा जवाब देगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का शासन और सम्भल का प्रशासन हिंदुओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर और सजग है। सपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अक्षित अग्रवाल ने कहा कि पिछली सरकारों के समय बहन-बेटियों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी थीं। उन्होंने सपा विधायक इकबाल महमूद के परिवार पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए कहा, "सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे ने हमारी बहन-बेटियों को उठाने का काम किया। भाजपा सरकार में यदि किसी की हिम्मत है तो ऐसा कृत्य करके दिखाए।" उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार में किसी भी तरह का अत्याचार या अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अक्षित अग्रवाल ने कहा कि विश्व हिंदू शक्ति संगठन हमेशा हिंदुओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्षरत रहेगा। स्थापना दिवस के इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकता और मजबूती पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों और बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए सदैव सजग रहें और किसी भी अन्याय के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाएं। अक्षित अग्रवाल के इस बयान से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में जोश और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार और विश्व हिंदू शक्ति संगठन मिलकर सम्भल सहित पूरे प्रदेश में हिंदुओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करेंगे।

Also Click : Sitapur : योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की धज्जियां उडा रहे सचिव और रोजगार सेवक, मनरेगा योजना बनी कमाऊं खाऊं योजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow