Sambhal : विश्व हिंदू शक्ति संगठन स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

विश्व हिंदू शक्ति संगठन जनपद सम्भल में स्थापना दिवस पर सर्वप्रथम सुबह महर्षि वाल्मीकि मंदिर होज भदे सराय पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। युवा मोर्चा जि

By INA News Desk
Sep 10, 2025 - 08:47
73 Views
Sambhal : विश्व हिंदू शक्ति संगठन स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
विश्व हिंदू शक्ति संगठन स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Report : उवैस दानिश, सम्भल

विश्व हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू शक्ति संगठन अमित सैनी द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विश्व हिंदू शक्ति संगठन जनपद सम्भल में स्थापना दिवस पर सर्वप्रथम सुबह महर्षि वाल्मीकि मंदिर होज भदे सराय पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू शक्ति संगठन जतिन चौधरी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान किया गया। शाम को नगर के शंकर कॉलेज चौराहे पर सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके बाद एक हनुमान चालीसा का पाठ परियों वाला मंदिर खग्गू सराय पर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अक्षिता अग्रवाल भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी रहे।कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश कुमार द्वारा की गई और संचालक विनय सैनी क्षेत्रीय महामंत्री विश्व हिंदू परिषद शक्ति संगठन ने किया। इस दौरान संजीव दिवाकर, मनीष अग्रवाल, मोनू सरसोद, शिवम सरसोदे, प्रमोद सैनी, हर्ष कौशिक, जयदेव पंडित, अभिनव पाल, आकाश सैनी, अभय रस्तोगी, विशाल कुमार, मुकेश सैनी, संदीप सैनी, रिंकूल सैनी, मंटू सैनी, सनी दीपक, सूरज, रोहित, प्रिंस, दीपक, रितेश, विनोद सैनी, आदित्य, रिंकू सैनी, लकी अमन, निखिल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Also Click : Sitapur : घर से मजदूरी करने के लिए निकला युवक लापता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow