हादसा: सम्भल में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बिलारी सिरसी मार्ग पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें सोनकपुर गांव निवासी संजय पुत्र मटरू, बंटी पुत्र...

By INA News Desk
Dec 13, 2024 - 22:02
1,090 Views
हादसा: सम्भल में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत
Advertisement
Advertisement

By INA News Sambhal.

रिपोर्ट: उवैस दानिश, सम्भल

बिलारी सिरसी मार्ग पर शुक्रवार को थाना हज़रतनगर गढ़ी क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बिलारी सिरसी मार्ग पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें सोनकपुर गांव निवासी संजय पुत्र मटरू, बंटी पुत्र राजपाल व शनि पुत्र अशोक बाइक पर सवार होकर सोनकपुर से सिरसी जाते समय उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो मौसरे भाई व एक दोस्त है और ये सीमावर्ती जनपद मुरादाबाद के रहने वाले थे। वही इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement