निपुण भारत बैठक: जिलाधिकारी ने दिए विद्यालयों के कायाकल्प और गुणवत्ता सुधार के निर्देश। 

Hardoi News: जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मिशन कायाकल्प के सभी बिन्दुओं पर विद्यालयों को संतृप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाये। एआरपी के चयन का अवशेष...

Jul 10, 2025 - 18:51
34 Views
निपुण भारत बैठक: जिलाधिकारी ने दिए विद्यालयों के कायाकल्प और गुणवत्ता सुधार के निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने दिए विद्यालयों के कायाकल्प और गुणवत्ता सुधार के निर्देश। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में निपुण भारत की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मिशन कायाकल्प के सभी बिन्दुओं पर विद्यालयों को संतृप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाये। एआरपी के चयन का अवशेष कार्य जल्द पूरा किया जाये। आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका के आधार पर विद्यालयों में पाठ्य योजना बनाई जाये। संदर्शिका अनुपालन की नियमित निगरानी की जाये। विद्यालयों का एआरपी द्वारा लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण की गुणवत्ता में सुधार किया जाये।

सभी कस्तूरबा गाँधी में सौर ऊर्जा प्लांट की सक्रियता सुनिश्चित की जाये। बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी दी जाये। इसके लिए पम्पलेट आदि वितरित किये जाएं। प्रारम्भ में मॉडल आधार पर कुछ स्कूलों को चिन्हित कर 15 अगस्त से कार्य को प्रारम्भ किया जाये। 50 चिन्हित स्कूलों में हाईजीन की प्रत्येक सप्ताह जाँच की जाये। जिलाधिकारी ने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगाए गए कैम्पों के अभूतपूर्व सफलता के समस्त टीम को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- जिला पोषण समिति की बैठक: आँगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और नवाचार पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow