अब शौचालयों को चकाचक रखने वालों को मिलेगा पुरस्कार, सैकड़ों की संख्या में आवेदन कर रहे शौचालय धारक

अब तक 132 ग्राम पंचायतों के साथ एक हजार से अधिक व्यक्तिगत शौचालय लाभार्थियों ने आवेदन किया है। सभी आवेदनकर्ताओं के शौचालयों की जांच कर लाभार्थियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। जिला पंचायत ...

By INA News Desk
Dec 10, 2024 - 21:38
141 Views
अब शौचालयों को चकाचक रखने वालों को मिलेगा पुरस्कार, सैकड़ों की संख्या में आवेदन कर रहे शौचालय धारक

By INA News Hardoi.

भारत सरकार के निर्देश पर विश्व शौचालय दिवस से मेरा शौचालय सबसे अच्छा अभियान शुरू किया गया है। अभियान के अंतर्गत स्वच्छ एवं उत्कृष्ट व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक शौचालयों को पुरस्कृत किया जाना है।

इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थी एवं ग्राम पंचायतें आवेदन कर रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 132 ग्राम पंचायतों के साथ एक हजार से अधिक व्यक्तिगत शौचालय लाभार्थियों ने आवेदन किया है। सभी आवेदनकर्ताओं के शौचालयों की जांच कर लाभार्थियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया शौचालयों के उपयोग के साथ उनकी साफ सफाई को लेकर जन जागरूकता लाने के लिए भारत सरकार ने इस मुहिम को शुरू किया है।

यह भी पढ़ें: निराश्रितों को जल्द मिलेगा पारिवारिक लाभ योजना का लाभ, सभी पात्रों को किया जायेगा लाभान्वित

बताया कि अधिक से अधिक शौचालय लाभार्थियों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विश्व शौचालय दिवस पर मेरा शौचालय सबसे अच्छा की शुरू की गई मुहिम के तहत हजारों की संख्या में व्यक्तिगत शौचालय धारकों ने तो सैंकड़ो की संख्या में सार्वजनिक शौचालयों के आवेदन विभागीय पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow