हत्या के मामले में जेल में हैं धतिगढ़ा ग्रा.पं. प्रधान, अब प्रधानी की कुर्सी जाने की आशंका

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया ग्राम प्रधान के दायित्वों के निर्वहन न कर पाने के कारण प्रधान को निलंबित किया जाएगा। विकास कार्य प्रभावित न हों इसके लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन कर विकास कार्य संचालित किए जाएंगे। पड़ोसी से विवाद के बाद ह...

By INA News Desk
Dec 10, 2024 - 21:51
187 Views
हत्या के मामले में जेल में हैं धतिगढ़ा ग्रा.पं. प्रधान, अब प्रधानी की कुर्सी जाने की आशंका
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

कछौना विकास खंड की महमूदपुर धतिगढ़ा ग्राम पंचायत की निर्वाचित ग्राम प्रधान गुड्डी देवी हत्या के प्रकरण में जेल में हैं। इस प्रकरण की जानकारी खंड विकास अधिकारी विजय नारायण राजपूत के पत्र से प्राप्त हुई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पत्र में बताया गया है, निर्वाचित ग्राम प्रधान छह अक्टूबर से जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें: अब शौचालयों को चकाचक रखने वालों को मिलेगा पुरस्कार, सैकड़ों की संख्या में आवेदन कर रहे शौचालय धारक

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया ग्राम प्रधान के दायित्वों के निर्वहन न कर पाने के कारण प्रधान को निलंबित किया जाएगा। विकास कार्य प्रभावित न हों इसके लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन कर विकास कार्य संचालित किए जाएंगे। पड़ोसी से विवाद के बाद हत्या के मामले में नामजद कछौना विकास खंड की महमूदपुर धतिगढ़ा ग्राम पंचायत के प्रधान जेल में निरुद्ध हैं।

एक माह से अधिक समय से जेल में होने के चलते विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं, ऐसे में पंचायती राज विभाग की ओर से प्रधान को निलंबित कर विकास कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कमेटी गठित करने की तैयारी कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement