सड़क हादसों में एक व्यक्ति की जान गई, ओवरब्रिज से गिरकर व्यापारी गंभीर रूप से घायल

दूसरी घटना तल्हेड़ी बुजुर्ग-चंदेना कोली ओवरब्रिज पर हुई। सुहागिनी गांव के रहने वाले कपड़ा व्यापारी कुर्बान अपनी बाइक से दुकान जा रहे थे। ओवरब्रिज पर अचानक उनकी बाइक बेकाबू होकर सुरक्षा दीवार से टकरा गई। टक्कर इत

By INA News Desk
Apr 24, 2026 - 21:39
21 Views
सड़क हादसों में एक व्यक्ति की जान गई, ओवरब्रिज से गिरकर व्यापारी गंभीर रूप से घायल
सड़क हादसों में एक व्यक्ति की जान गई, ओवरब्रिज से गिरकर व्यापारी गंभीर रूप से घायल

तल्हेड़ी बुजुर्ग इलाके में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पहले हादसे में नागल के गंगडोली निवासी ४५ वर्षीय पप्पू सड़क पार कर रहे थे, तभी साखन नहर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

दूसरी घटना तल्हेड़ी बुजुर्ग-चंदेना कोली ओवरब्रिज पर हुई। सुहागिनी गांव के रहने वाले कपड़ा व्यापारी कुर्बान अपनी बाइक से दुकान जा रहे थे। ओवरब्रिज पर अचानक उनकी बाइक बेकाबू होकर सुरक्षा दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कुर्बान उछलकर ओवरब्रिज से सीधे नीचे सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस इन दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow