Sitapur : पिकअप और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की जान गई, कई घायल

मृतकों की पहचान लालपुर कोठी मानपुर निवासी पुष्पेंद्र और अंकित के रूप में हुई है, वहीं तीसरा मृतक साहिल उर्फ अयान बिसवां के सत्तीन पुरवा का रहने वाला था। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य

Apr 5, 2026 - 20:33
 0  4
Sitapur : पिकअप और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की जान गई, कई घायल
Sitapur : पिकअप और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की जान गई, कई घायल

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के सदरपुर इलाके में धामी सराय चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। भूसी से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक, पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप के दो टुकड़े हो गए और ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

मृतकों की पहचान लालपुर कोठी मानपुर निवासी पुष्पेंद्र और अंकित के रूप में हुई है, वहीं तीसरा मृतक साहिल उर्फ अयान बिसवां के सत्तीन पुरवा का रहने वाला था। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ से उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया। फिलहाल पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है।

Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow