हरदोई में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी और मौन जुलूस का आयोजन। 

Hardoi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार, हरदोई में एक संगोष्ठी...

Aug 14, 2025 - 16:21
45 Views
हरदोई में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी और मौन जुलूस का आयोजन। 
हरदोई में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी और मौन जुलूस का आयोजन। 

Hardoi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार, हरदोई में एक संगोष्ठी और मौन जुलूस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने विभाजन की त्रासदी झेल चुके जनपद वासियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता वीरेंद्र तिवारी ने देश के विभाजन की भयावहता को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा, "विभाजन के दौरान लोगों ने जो कठिनाइयां और दर्द झेला, उसे केवल प्रभावित लोग ही समझ सकते हैं।" जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा, "15 अगस्त को हम आजादी का उत्सव मनाते हैं। 

लेकिन उसके एक दिन पहले का विभाजन मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय हमें उन काले अध्यायों की याद दिलाता है, जिसमें असंख्य लोगों ने अपनी जान गंवाई।" संगोष्ठी का समापन भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अतिथियों, पूर्व सैनिकों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त कर किया।

इसके बाद जिला पंचायत परिसर से शहीद उद्यान तक मौन जुलूस निकाला गया, जिसमें विभाजन विस्थापितों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, विवेक भसीन, सरदार रूपेंद्र सिंह बिंशी, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह राजपूत सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हरदोई की तिरंगा यात्रा ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow