Hardoi News: इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत- सीढ़ियों से गिरकर 5 वर्षीय मासूम अरनव की दर्दनाक मौत।

पाली थाना क्षेत्र के पैंतापुर गांव में एक परिवार की खुशियां इकलौते पुत्र की मौत के साथ मातम में तब्दील हो गई। एक सप्ताह पूर्व बच्चे का मुंडन हुआ....

Nov 26, 2024 - 19:22
73 Views
Hardoi News: इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत- सीढ़ियों से गिरकर 5 वर्षीय मासूम अरनव की दर्दनाक मौत।

यूपी के हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के पैंतापुर गांव में एक परिवार की खुशियां इकलौते पुत्र की मौत के साथ मातम में तब्दील हो गई। एक सप्ताह पूर्व बच्चे का मुंडन हुआ, परिवार ने नाते-रिश्तेदारों और गांव के सैकड़ों लोगों की दावत की। सोमवार को सीढ़ियों से गिरकर बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। 

जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के पैंतापुर गांव निवासी अमन के पांच वर्षीय इकलौते पुत्र अरनव का एक सप्ताह पूर्व मुंडन हुआ। अमन ने अपने पुत्र के मुंडन कार्यक्रम पर नाते-रिश्तेदारों और गांव के सैकड़ों लोगों की दावत की। पूरा परिवार खुश था, पर खुशियों को किसी की नजर लग गई। मुंडन कार्यक्रम पर आए कुछ मेहमान अभी वापस तक नहीं गए थे, कि अचानक हादसा हो गया और बच्चे की जान चली गई।

Also Read-हरदोई दर्दनाक हादसा: ट्रेक्टर से कुचलकर 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अमन का 5 वर्षीय पुत्र अरनव अपनी छत पर खेल रहा था, तभी छत की सीढ़ियों से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है, मां चंद्रा समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow