Hardoi News: स्वच्छ शौचालय अभियान में स्कूली बच्चों ने रंगों से सजाई दीवारें। 

स्वच्छता का संदेश देने को स्वच्छ शौचालय अभियान के तहत रामलीला रोड पर बने नगर पालिका के शौचालय की दीवारों को रंगों से सजाया गया। अभियान में ...

By INA News Desk
Nov 26, 2024 - 19:27
45 Views
Hardoi News: स्वच्छ शौचालय अभियान में स्कूली बच्चों ने रंगों से सजाई दीवारें। 

नवनीत कुमार राम जी

पिहानी\ हरदोई। स्वच्छता का संदेश देने को स्वच्छ शौचालय अभियान के तहत रामलीला रोड पर बने नगर पालिका के शौचालय की दीवारों को रंगों से सजाया गया। अभियान में रमाकांत आदर्श जूनियर हाई स्कूल के  छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीवार पर डिजाइन उकेरने केबाद उनको रंगों से सजाया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ,अश्विनी बाजपेई,गोपाल कृष्ण अवस्थी ,अरुण अग्निहोत्री  ने पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। दीवारों पर स्वच्छता का संदेश देते हुए तस्वीरें उकेरी गई। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह  के मुताबिक इसमें खास तौर से विद्यालय एवं शौचालयों पर फोकस किया गया। डोर-टू-डोर कूड़ा उठवाने के अलावा गीला-सूखा कूड़ा अलग करने की व्यवस्था पर भी टीम की विशेष निगाह होगी।

Also Read- Hardoi News: इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत- सीढ़ियों से गिरकर 5 वर्षीय मासूम अरनव की दर्दनाक मौत।

रमाकांत स्कूल की छात्रों ने स्केच से बताया है कि शौचालय व स्वच्छता का हमारे समाज में क्या महत्व है। पेंटिंग में सबसे ऊपर लिखे स्लोगन से उनकी संतुष्टि झलकती है। लिखा है- अब बचेगी मेरी लाज, मेरे घर शौचालय आज। शौचालय के दीवारों पर सुंदर पेंटिंग करनेवाली इन छात्राओं का कहना है- समाज में स्वच्छता को लेकर सामाजिक संदेश पहुंचाना हमारा लक्ष्य हैं। रमाकांत जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक अशोक शुक्ला  का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका ने  इज्जत घर यानी शौचालय बनाए  हैं। शौचालयों के निर्माण से खुले में शौच से मुक्ति मिली है। यूं तो इस अभियान से सभी को फायदा मिला है। बीमारियों के फैलने की आशंका कम हुई है। अभियान से महिलाएं ज्यादा खुश हैं, कारण उन्हें अब शौच के लिए खुले में नहीं जाना पड़ता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement