Agra News: ताज लिटरेचर क्लब कार्यालय पर काव्य संध्या का आयोजन- हिंदी और ब्रजभाषा के सुप्रसिद्ध कवियों ने किया काव्य पाठ।

ताज लिटरेचर क्लब-आगरा के तत्वावधान में मुख्यालय पथवारी आगरा पर राष्ट्रीय दोहा सम्राट अशोक अश्रु, संस्थापक राजकुमार...

May 5, 2025 - 11:03
May 5, 2025 - 11:06
 0  44
Agra News: ताज लिटरेचर क्लब कार्यालय पर काव्य संध्या का आयोजन- हिंदी और ब्रजभाषा के सुप्रसिद्ध कवियों ने किया काव्य पाठ।

Agra News: ताज लिटरेचर क्लब-आगरा के तत्वावधान में मुख्यालय पथवारी आगरा पर राष्ट्रीय दोहा सम्राट अशोक अश्रु, संस्थापक राजकुमार शर्मा ने दीप प्रज्जलन कर काव्य संध्या आरम्भ की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक अश्रु विद्यासागर (दोहा सम्राट) ने कहा भारत का नव निर्माण होना चाहिए वंदेमातरम् का गुणगान होना चाहिए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अर्थशास्त्री वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय परिवेश में साहित्यिक गतिविधियां आगरा का एक हुनर भी रहा है सूरदास के इस शहर में ताज लिटरेचर क्लब के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन बड़े गर्व की बात है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रज लाल बिहारी बिरजू 'ने ब्रज भाषा में लिखी रचना से काव्य संध्या रौनक बढ़ा दी।

कार्यक्रम में उपस्थित आमंत्रित कवियों में सर्वश्री *कवि डॉ.यशोयश,आदर्श नंदन गुप्त, गया प्रसाद मौर्य, संगीता शर्मा सरगम, प्रभु दत्त उपाध्याय, रामेन्द्र शर्मा, उमाशंकर शर्मा, ऊषा गिल प्रकाश बेबाक, कामेश मिश्र सनसनी, नीरू शर्मा ,आनंद राय,ने अपनी-अपनी रचनाएं कार्यक्रम में  प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में चतुर्भुज तिवारी*, बृजेश अग्रवाल ,राकेश लवानिया, ओम प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। गया प्रसाद मौर्य ने कहा 2 दिन पूर्व सूरदास जयंती थी आज यहां ब्रजभाषा के कवियों ने जिस प्रकार ब्रजभाषा में रचनाएं प्रस्तुत की है उससे लगता है भविष्य में ब्रजभाषा फिर से जन-जन तक पहुंचेगी। सूरदास जी को याद करते हुए उन्होंने कहा की सूरदास जी के दोहे जनमानस पर अपना व्यापक प्रभाव छोड़ते हैं।  

Also Read- Agra News: देवनागरी संस्था द्वारा पहलगाम हमले में शहीद हुए निहत्थे हिंदुओं की स्मृति में काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन।

धन्यवाद उद्योधन करते हुए भावना वरदान शर्मा ने कहा ताज लिटरेचर क्लब में हिंदी के साथ-साथ ब्रजभाषा को भी बढ़ावा दिया जाता है और समय-समय पर काव्य गोष्ठियों का आयोजन करके ब्रजभाषा के कवियों को आमंत्रित किया जाता है  कार्यक्रम का सफल और कुशल संचालन अनुपमा दीक्षित ने किया और धन्यवाद ज्ञापित आज की काव्य संध्या की सिरमौर भावना वरदान शर्मा जी ने किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।